प्रियंका के ‘यूपी में खुलेआम घूम रहे अपराधी’ वाले बयान पर, यूपी पुलिस ने दिया ये जवाब

punjabkesari.in Saturday, Jun 29, 2019 - 03:53 PM (IST)

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा ‘उत्तर प्रदेश में खुलेआम घूम रहे हैं अपराधी’ वाले बयान पर यूपी पुलिस ने जवाब दिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने बताया है कि 2 साल में यूपी में 81 अपराधी एनकाउंटर में मारे गए हैं और 9225 गिरफ्तार हुए हैं।

 राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) में प्रभावी कार्रवाई कर 2 अरब की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। डकैती, हत्या, लूट और अपहरण की घटनाओं में अप्रत्याशित कमी आई है. अपराधों में 20 से 35 फीसदी की कमी आई है। राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) में प्रभावी कार्रवाई कर 2 अरब की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। डकैती, हत्या, लूट और अपहरण की घटनाओं में अप्रत्याशित कमी आई है।  अपराधों में 20 से 35 फीसदी की कमी आई है।
PunjabKesari
प्रियंका गांधी ने शनिवार सुबह ट्वीट कर यूपी की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। प्रियंका गांधी ने बीते दिनों की कई घटनाओं के मीडिया कवरेज का अपने ट्वीट में जिक्र किया था। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद भ्रष्ट और नकारा अफसरों और कर्मचारियों को नौकरी से बाहर करने का शासनादेश जारी कर दिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static