UP Police Retirement: यूपी में 50 से अधिक उम्र वाले पुलिसकर्मी किए जाएंगे रिटायर, चेक किया जाएगा ट्रैक रिकॉर्ड

punjabkesari.in Saturday, Oct 28, 2023 - 11:46 AM (IST)

लखनऊ, UP Police Retirement: यूपी सरकार ने पुलिसकर्मियों की रिटायरमेंट को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस में 50 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी पुलिसकर्मियों को रिटायर किया जाएगा। 50 साल की उम्र पार करने वाले पुलिसकर्मियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए स्क्रीनिंग किए जाने को लेकर शुक्रवार को आदेश जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने इन पुलिसकर्मियों की स्क्रीनिंग कर उन्हें अनिवार्य रिटायरमेंट देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 30 मार्च 2023 को 50 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पुलिसकर्मियों के ट्रैक रिकॉर्ड को देखकर सेवा निवृत्ति दी जाएगी।

एडीजी स्थापना संजय सिंघल की तरफ से सभी आईजी रेंज/ एडीजी जोन/ सभी 7 पुलिस कमिश्नर/ के साथ-साथ पुलिस की सभी विभाग को नोटिस भेजा गया है। 31 मार्च 2023 को 50 साल पूरा करने वाले उन पुलिसकर्मियों को अनिवार्य रिटायरमेंट की स्क्रीनिंग कर ली जाए। जिनका अब तक नौकरी का ट्रैक रिकार्ड ठीक नहीं रहा। भ्रष्टाचार के आरोप वालों की निर्णय के आधार पर स्क्रीनिंग शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को चिन्हित किया जाता है। सर्विस रिकॉर्ड चेक होगा, कितनी बार सत्यनिष्ठा प्रभावित हुई। कोई मुकदमा हुआ तो किस स्तर का और वर्तमान स्टेटस क्या है। मिस कंडक्ट मिली या वार्निंग मिल तो कितनी बार दी गई। कितनी बार सजा मिली या कितनी बार रिपोर्ट अधिकारियों को दी। ड्यूटी नहीं करने वाले और लगातार गैर हाजिर होने वाले।

शुरुआत में एसएसपी, एसपी कमेटी बनाकर ऐसे पुलिसकर्मियों को चिन्हित करते हैं। इसके बाद आईजी और एडीजी स्तर पर इस लिस्ट की समीक्षा की जाती है। इसके बाद डीजीपी और शासन स्तर पर लिस्ट की समीक्षा और कार्रवाई की जाती है। इस दौरान कमेटी का गठन करने और रिपोर्ट जिलेवार तैयार कराने को कहा गया है। इस रिपोर्ट में उन पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया जाएगा, जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार की कार्रवाई हुई है या फिर शारीरिक रूप से अक्षम हो चुके हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News

static