UP Politics: पूर्व मंत्री सैनी ने मंच पर डिप्टी सीएम को CM कहकर बुलाया, कहा- देश को अब योगी की जरूरत...

punjabkesari.in Saturday, May 20, 2023 - 05:02 PM (IST)

सहारनपुर, UP Politics: यूपी विधानसभा में भाजपा का साथ छोड़कर सपा का दामन थामने वाले पूर्व राज्यमंत्री धर्म सिंह सैनी अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य को सीएम बनाने के लिए खून की नदिया बहा देंगे। योगी जी को अब केंद्र की राजनीति करनी चाहिए। केशव प्रसाद मौर्य जी को अब सीएम बनना चाहिए। इन बयान के बाद क्यास लगाए जा रहे हैं कि धर्म सिंह सैनी के बीजेपी मे वापसी के संकेत दिए।
PunjabKesari
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सामने पूर्व राज्यमंत्री धर्म सिंह सैनी बोले कि एक साल से सैनी समाज का उत्पीड़न हो रहा है। इस पर भाजपा के पूर्व विधायक नरेश सैनी और प्रदेश सरकार मंत्री जसवंत सैनी भड़क गए और उन्होंने धर्म सिंह सैनी के बयान पर पलटवार करते हुए उनकी बातों को सिरे से नकार दिया। वहीं सभा केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि  सहारनपुर के ही डॉ. धर्म सैनी हमे छोड़कर कर चले गए थे, हमने तो उस टाइम उनको फ़ोन भी किया था, लेकिन सुबह का भूला शाम को वापिस लौट आ जाए तो ये अच्छी बात है, हमारा अपना हुआ।
PunjabKesari
सैनी समाज का खूब उत्पीड़न हो रहा है- डॉ. धर्म सिंह सैनी
दरअसल, विशाल सैनी समिति के कार्यक्रम समाज के अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए। डॉ. धर्म सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि एक वर्ष से सैनी समाज का खूब उत्पीड़न हो रहा है। समाज के एक व्यक्ति पर हमला हुआ, जो मरणासन्न हालत में अस्पताल में पड़ा है और दूसरी तरफ आरोपी फैसले का दबाव बना रहे हैं। आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। इसी तरह एक दरोगा ने समाज की महिला और उसके पति के साथ अभद्रता की, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। तब, भाजपा जिलाध्यक्ष ने मामले में कार्रवाई कराई है।
PunjabKesari
इस पर भाजपा के पूर्व विधायक नरेश सैनी भड़क गए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाज के किसी व्यक्ति का उत्पीड़न नहीं हो रहा है, जब तक वह और राज्यमंत्री जसवंत सैनी हैं, तब तक कोई समाज के लोगों का उत्पीड़न नहीं कर सकता। धर्म सिंह सैनी की बातें बेबुनियाद हैं। इसी तरह राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने भी धर्म सिंह सैनी पर जुबानी हमला बोला। जसवंत सैनी बोले कि भाजपा सरकार में समाज के किसी व्यक्ति का उत्पीड़न नहीं हो रहा है। धर्म सिंह सैनी बिल्कुल गलत बोल रहे हैं। कार्यक्रम में डॉ. धर्म सिंह जिंदाबाद के नारे उनके समर्थक लगाते रहे।

'धर्म सिंह सैनी दोबारा भाजपा शामिल हो जाएं'
इस पर पूर्व विधायक विक्रम सैनी ने समर्थकों से कहा कि हम जानते हैं, आप चाहते हैं कि धर्म सिंह सैनी दोबारा भाजपा शामिल हो जाएं। आपकी इच्छा भी जल्द पूरी हो सकती है। इसके साथ ही धर्म सिंह सैनी ने भी बातों ही बातों में भाजपा में जाने की इच्छा जाहिर कर दी। उन्होंने उप मुख्यमंत्री से कहा कि सैनी समाज ने आपको ही मुख्यमंत्री मान लिया है। ईश्वर ने चाहा तो 2027 में आप ही मुख्यमंत्री बनेंगे। यहां का बच्चा-बच्चा आपका है। आपको देखकर और सुनकर समाज का उत्साहवर्धन होता है। धर्म सिंह सैनी ने उप मुख्यमंत्री की खूब तारीफ की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static