अखिलेश राज में UP अपराध प्रदेश के रूप में जाना जाता था और आज विकास प्रदेश के रुप में : उपमुख्यमंत्री

punjabkesari.in Friday, Feb 17, 2023 - 06:43 PM (IST)

फिरोजाबाद (अरशद अली) : उत्तर प्रदेश के योगी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक Deputy Chief Minister Brijesh Pathak आज एक दिवसीय दौरे पर जिले में आए था। जहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव व समाजवादी पार्टी Akhilesh Yadav and Samajwadi Party पर जमकर हल्ला बोला lashed out. उन्होंने कहा कि सपा के शासन काल Reign में UP अपराध प्रदेश crime state  के रूप में जाना जाता था। वहीं योगी जी की सरकार में इसे अपने विकास development के लिए जाना जाता हैं।

PunjabKesari

जयवीर सिंह के मां को श्रद्धांजली देने पहुंचे थे पाठक
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक आज एक दिवसीय दौरे पर जिले में पहुंचे थे। यहां वह योगी सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के घर पहुंचे थे। जहां उन्होंने उनकी मां को श्रद्धांजली अर्पित किया। बता दें कि कुछ दिन पूर्व सिंह की मां का निधन हुआ था। जिसके बाद बृजेश पाठक आज उन्हें सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंचे थे। जहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए सपा प्रमुख व उनकी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार (2012 से 2017) के दौरान यूपी को अपराध प्रदेश के रूप में जाना जाता था। अब हालात बदल चुके हैं। अब यूपी को विकास प्रदेश के रूप में जाना जाता है।

PunjabKesari

CHC का किया दौरा
पर्यटन मंत्री के घर जाने से पहले उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सिरसागंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने मरीजों से बात की और व्यवस्थाओं को देखा। यह भी देखा कि इस सीएचसी में क्या-क्या सुविधाएं है और मरीजों को कितना लाभ मिल पा रहा है। सीएचसी में दवाएं कितनी हैं। इस संबंध में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से भी बात की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर हाल में मरीज को अच्छा इलाज मिले। इलाज के अभाव में किसी मरीज की जान न जाए। सरकार के जो मौजूदा संसाधन है, उनका पूरा लाभ आम आदमी को मिले।

PunjabKesari

UP के इंफ्रास्ट्रक्चर में सबसे बेहतर

CHC का दौरा करने के बाद मीडिया से बात करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि इससे पहले उत्तर प्रदेश अपराध प्रदेश के रूप में जाना जाता था लेकिन, अब परिस्थितियां बदल गई है। देश में सबसे ज्यादा इंफ्रास्ट्रक्चर आज उत्तर प्रदेश में है। सर्वाधिक एक्सप्रेस-वे हमारे पास हैं, सर्वाधिक सर्वाधिक एयरपोर्ट हमारे पास हैं, सबसे ज्यादा बिजली आ रही है, बेसिक शिक्षा के स्कूलों का कायाकल्प हुआ है, आर्थिक मोर्चे पर भी आने वाले समय में UP नंबर एक पर आ जाएगा। देश के लोग समझ चुके हैं कि योगी और मोदी ही इस देश का भला कर सकते हैं और देश व प्रदेश को आगे ले जा सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prashant Tiwari

Recommended News

Related News

static