UPPSC PCS: पवन पटेल डिप्टी SP के बाद बने SDM, यूपी PCS में हासिल की छठवीं रैंक

punjabkesari.in Thursday, Jan 25, 2024 - 05:16 PM (IST)

चित्रकूट, (वीरेंद्र शुक्ला): उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग UPPSC PCS (यूपीपीएससी) ने मंगलवार को सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा 2023 के अंतिम परिणाम जारी कर दिये। परीक्षा में कुल चयनित 167 पुरुष अभ्यर्थी और 84 महिला अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है।  चित्रकूट  जिले के पवन पटेल ने छठवीं रैंक हासिल कर जिले और अपने परिवार का नाम रोशन किया है, जिससे उनके परिवार में खुशी का माहौल है। होनहार छात्र के परिजनों के यहां बधाई देने वाले लोगों की भीड़ लगी हुई  है। पवन पटेल वर्तमान में सीओ के पद पर तैनात है। ये दूसरी बार है जब पवन पटेल ने यूपी पीएसी की परीक्षा पास की है।

PunjabKesari

UPPSC PCS  टॉप 10 में बनाई जगह 
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन, प्रयागराज की कंबाइंड स्टेट/अपर सबऑर्डिनेट सर्विसेज 2023 में चित्रकूट जिले के पवन पटेल ने टॉप-10 में स्थान बनाया है किसान परिवार के पवन पटेल को छठवीं रैंक हासिल हुई है पवन को लगातार दूसरी बार पीसीएस में सफलता हासिल हुई है, फिलहाल वह सीओ के पद पर कार्यरत हैं।

PunjabKesari

2022 में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर हुआ था चयन 
चित्रकूट के रुख्माखुर्द न्याय पंचायत के ददरी माफी के मजरे लंकापुरवा ददरीमाफी निवासी पवन पटेल के पिता केदार पटेल ने बताया कि 2022 में भी इनका चयन हुआ था। वह वर्तमान में पुलिस उपाधीक्षक हैं।

ग्रेजुएशन के बाद बैंक आफ बड़ौदा में की नौकरी 
पवन पटेल ने हाईस्कूल ज्ञानज्योति हायर सेकेंड्री स्कूल सतना से पास किया था एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा सुरेंद्रपाल ग्रामोदय विद्यालय से उत्तीर्ण की थी और  इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया और फिर बैंक आफ बड़ौदा कौशांबी शाखा में इनकी नौकरी लग गई।  इसके बाद उन्होंने त्यागपत्र दे दिया और दिल्ली में पीसीएस की तैयारी करने लगे।

नौकरी के बाद भी जारी रखा UPPSC PCS  की तैयारी 
दो साल की तैयारी के बाद उनका चयन हो गया और सीओ बन गए।हालांकि इसके बाद भी वह पीसीएस की परीक्षा में फिर बैठे और छठवीं रैंक से इसे पास किया। पिता केदार पटेल खेती किसानी करते हैं उनके चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है परिवार में बधाइयां देने वालों की भीड़ लगी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static