फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर का अचानक हुआ निधन, सिनेमा जगत ने खो दिया एक और महान सितारा, दुनियाभर में शोक की लहर.....
punjabkesari.in Thursday, May 15, 2025 - 06:02 PM (IST)

UP Desk : हॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक और ऑस्कर अवॉर्ड विजेता रॉबर्ट बेंटन ने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनका निधन न्यूयॉर्क के मैनहटन स्थित उनके घर पर हुआ। बेंटन को फिल्म ‘क्रेमर वर्सेज क्रेमर’ के निर्देशन से बड़ी पहचान मिली थी। इस फिल्म ने 1979 में 5 ऑस्कर अवॉर्ड जीते थे।
रॉबर्ट बेंटन का करियर और उनके योगदान
बेंटन का फिल्मी सफर काफी लंबा है। लगभग छह दशकों तक उन्होंने हॉलीवुड पर राज किया। उन्हें तीन अकादमी पुरस्कार मिल चुके हैं। उन्होंने कई ऐतिहासिक और यादगार फिल्मों का निर्देशन भी किया है। उनके द्वारा लिखी गई फिल्म ‘बोनी एंड क्लाइड’ (1967) ने हॉलीवुड को एक नई पहचान दी थी।
ऑस्कर की दोहरी जीत
बेंटन को 1984 में फिल्म ‘प्लेसेस इन द हार्ट’ के लिए एक बार फिर ऑस्कर मिला था। इस फिल्म में उन्हें बेस्ट स्क्रीनप्ले के लिए ऑस्कर अवार्ड से नवाजा गया था। यह फिल्म उन्होंने अपनी मां को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाई थी।
रॉबर्ट बेंटन ने हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को अपना निर्देशन दिया और उनकी फिल्मों ने सिनेमा जगत में एक अहम स्थान प्राप्त किया। उन्हें फिल्मों का शौक अपने पिता से मिला था। रॉबर्ट बेंटन का जन्म टेक्सास के वैक्साहाची में हुआ था। उन्होंने टेक्सास यूनिवर्सिटी और कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी। उनके करियर की शुरुआत एस्क्वायर मैगजीन में आर्ट डायरेक्टर के तौर पर हुई थी।