जुआ खेलने से किया मना तो ग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला, एक पुलिसकर्मी चोटिल

punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2020 - 05:56 PM (IST)

मथुराः पुलिस अपनी जान जोखिम में डालकर इन लोगों का महामारी से बचाव कर रही है। लॉकडाउन के चलते लोगों को घरों में रहने की अपील कर रही है, लेकिन कुछ लापरवाह लोग लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ताजा मामला मथुरा के थाना गोवर्धन के अंतर्गत का है। जहां धारा 144 का उल्लंघन कर जुआ खेल रहे लोंगो की सूचना पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव किया। जिसमें एक पुलिसकर्मी चोटिल हुआ। मौके पर पहुंची भारी फोर्स ने एक महिला सहित 10 लोगों को हिरासत में लिया है।

दरअसल, पुलिस को जानकारी मिली कि थाना गोवर्धन क्षेत्र के अंतर्गत गांव भीम नगर में कुछ लोग लॉकडाउन और धारा 144 के अंतर्गत नियमों को ताक पर रखकर जुआ खेल रहे हैं। इसी पर पुलिस ने जानकारी मिलते ही भीम नगर पहुंची। तभी पुलिस को देखते ही स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें एक पुलिसकर्मी चोटिल हो गया। इसकी सूचना जैसे ही प्रशासन को लगी तो प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और आला अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया जिसको देखकर भीम नगर में हड़कम्प मच गया। मौके से एक महिला और 9 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया।

इस बारे में गोवर्धन क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि गांव भीम नगर में कुछ दुकानें खुली होने तथा घरों के बाहर बैठकर लोगों के जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस भीम नगर पहुंची थी जहां लोगों ने लाठी-डंडों से पुलिस पर ही हमला कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी बल प्रयोग कर मौके से 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक पुलिसकर्मी को कुछ चोट लगी, जिसका मेडिकल कराया जा रहा है, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static