कानपुर के बिकरु कांड का आखिरी आरोपी विपुल दुबे गिरफ्तार, 50 हजार रुपए का था इनामी

punjabkesari.in Friday, Jan 08, 2021 - 09:45 AM (IST)

कानपुर: उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस ने बिकरू कांड के वांछित 50 हजार रुपए के इनामी आरोपी विपुल को सजेती इलाके से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि सजेती पुलिस ने चेकिंग के दौरान नोन नदी पुल के पास से बाइक सवार बिकरू कांड के आरोपी इनामी अपराधी विपुल को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस तथा मोटर साइकिल बरामद हुई।

उन्होंन बताया कि बिकरू गांव निवासी गिरफ्तार विपुल शातिर किस्म का अपराधी है। थाना चैबेपुर इलाके के बिकरू हत्याकांड के सम्बन्ध में दर्ज मामले में वॉछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित था। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि चौबेपुर के बिकरू गांव में 2 जुलाई 2020 की रात दुर्दांत हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे व उसके साथियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था और फायरिंग कर दी थी। इस घटना में तत्कालीन सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्रा समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। पुलिस ने मुख्य आरोपी विकास दुबे समेत 6 आरोपियों को एनकाउंटर में मार दिया था, जबकि अबतक 36 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना में नामजद आरोपी विपुल दुबे फरार हो गया था जिसे गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static