UP Block Pramukh Chunav: यूपी ब्लॉक प्रमुख के नतीजे आने शुरू, देखिए किसने कहां मारी बाजी
punjabkesari.in Saturday, Jul 10, 2021 - 06:04 PM (IST)
लखनऊः यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए 476 पदों के लिए कड़ी सुरक्षा में मतदान संपन्न हुआ। सभी जिलों से नतीजे आने शुरू हो गए हैं। कई जिलों में नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। चुनावी नतीजों में बीजेपी का ही दबदबा कायम रहा है। वहीं शुक्रवार को राज्य में 349 क्षेत्र पंचायत प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके हैं।
LIVE UPDATES:-
आगरा
बीजेपी को आगरा के सभी 15 ब्लॉक प्रमुख सीट पर जीत मिली है।
बरेली: 11 सीटों पर भाजपा, 3 पर सपा और एक पर निर्दलीय का कब्जा
1) मीरगंज गोपाल कृष्ण 27 वोट से जीते (बीजेपी)
2) शेरगढ़ :- भूपेंद्र गंगवार (सपा)
3) फतेहगंज प. :- किरन यादव(सपा)
4) बहेड़ी :- अमरेंद्र सिंह 8 वोट से जीते (बीजेपी)
5) नवाबगंज :- प्रज्ञा गंगवार 25 वोटो से जीती (बीजेपी)
6) भदपुरा :- रश्मि गंगवार 60 वोटो से जीती (बीजेपी)
7) दमखोदा :- स्नेहलता लता गंगवार (निर्विरोध) (बीजेपी)
8) भोजीपुरा :- योगेश पटेल (निर्विरोध) (बीजेपी)
9) रामनगर :- विजेता (निर्दलीय)
10) भुता :- जगमोहन यादव (सपा)
11) मझगवां :- यशवंत सिंह 94 वोटो से जीते (बीजेपी)
12) फरीदपुर :- सोनम (बीजेपी)
13) बिथरीचैनपुर :- ब्रजेश कुमारी 9 वोटो से जीती (बीजेपी)
14) आलमपुर जफराबाद :- वेद प्रकाश यादव (निर्विरोध) ( बीजेपी)
15) क्यारा :- रजनी चौहान (निर्विरोध) (बीजेपी)
महराजगंज में 12 ब्लॉक में से 10 पर भाजपा का कब्जा
महराजगंज ब्लॉक प्रमुख चुनाव: 12 विकास खंडों में से 10 पर भाजपा का कब्जा, एक-एक सीट पर निर्दल व सपा हुई विजयी
महराजगंज जिले के सात ब्लॉकों में शनिवार को क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद पर मतदान व मतगणना की प्रक्रिया बेहतर ढंग से संपन्न हो गई। मतगणना का परिणाम घोषित किए जाने के बाद जहां छह ब्लॉकों में भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजयी हुए वहीं, लक्ष्मीपुर ब्लॉक में पूर्व विधान परिषद सभापति गणेश शंकर पांडेय की पुत्रवधू अंजली पांडेय ने जीत दर्ज की है।
शाहजहांपुर में सभी 5 ब्लॉक में भाजपा ने हासिल की जीत
शाहजहांपुर में 15 में से दस ब्लॉकों में निर्विरोध निर्वाचन के बाद शेष पांच ब्लॉक में भी भाजपा ने चुनाव जीत लिया है। शनिवार को मतदान के बाद हुई मतगणना में बंडा से ओमप्रकाश, सिंधौली से मछला सिंह, भावलखेड़ा से राजाराम, तिलहर से कविता यादव और जैतीपुर से सपना कश्यप ने जीत हासिल की। तिलहर और जैतीपुर में थोड़ा नजदीकी मुकाबला हुआ मगर अन्य जगह पर भाजपा प्रत्याशी की जीत एकतरफा रही।
ललितपुर
ललितपुर में कुल 6 ब्लॉक पर बीजेपी ने जीत हासिल की है
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर में कुल 14 ब्लॉक में 10 पर बीजेपी की जीत हुई, 4 पर निर्दलीय जीते
वाराणसी
वाराणसी के कुल 8 ब्लॉक पर बीजेपी का कब्जा रहा।
बांदा
बांदा के कुल 8 ब्लॉक पर बीजेपी का परचम लहरा।
गोरखपुर
गोरखपुर में कुल 20 ब्लॉक में 18 पर बीजेपी का कब्जा, जबकि 2 पर निर्दलीय की जीत हुई है।
कुशीनगर
कुशीनगर कुल 14 ब्लॉक में 12 पर बीजेपी जीती, 2 पर सपा की जीत
भदोही
भदोही में कुल 6 ब्लॉक पर 3 पर बीजेपी जीती, 3 पर निर्दलीय की जीत
हमीरपुर के 7 ब्लॉकों में 6 पर भाजपा और 1 सीट पर सपा की जीत
भाजपा के शुशीला देवी, वीर नारायण राजपूत, आशीष पालीवाल, अरविंद राजपूत, चंद्रिका देवी, रामदुलारी बनी ब्लॉक प्रमुख,
सपा से जयनारायण यादव बने ब्लॉक प्रमुख
गोंडा में 15 में से 14 पर भाजपा जीती, एक पर सपा ने बाजी मारी
गोंडा जिले में ब्लाक प्रमुख की 16 सीट में से 15 पर मतदान हुआ। जिसमें भाजपा ने 14 में जीत दर्ज की, जबकि समाजवादी पार्टी भी एक सीट के साथ खाता खोलने में सफल रही।
मेरठ
सरूरपुर से भाजपा के बागी मनोज चौहान ब्लॉक प्रमुख बने। उन्हें 65 में से 39 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह को एक भी वोट नहीं मिला। वहीं कविता चौधरी को 22 वोट मिले हैं।
जानी ब्लॉक में भाजपा के प्रत्याशी गौरव ने एक वोट से जीत हासिल की है। उन्होंने हरेंद्र सिंह को एक वोट से हराया है। गौरव को 39 वोट मिले, हरेंद्र सिंह को 38 वोट मिले हैं।
माछरा क्षेत्र पंचायत में अशोक त्यागी ब्लाक प्रमुख पद पर बिजय हुए।
हस्तिनापुर से भाजपा प्रत्याशी नितिन पोसवाल विजय घोषित हुए। उन्हें 59 में से 44 वोट मिले हैं। वहीं सपा प्रत्याशी सचिन गुर्जर को छह वोट मिले, सनी गुर्जर को भी छह वोट मिले, जबकि पूर्व मंत्री मुकेश सिद्धार्थ की पुत्री आरुषि सिद्धार्थ को सिर्फ दो वोट मिले। इसके अलावा एक वोट कैंसिल हो गया।
मवाना पंचायत क्षेत्र में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा प्रत्याशी गीता पायल चार वोट से विजय हुई हैं।
बागपत
छपरौली पंचायत क्षेत्र में रालोद समर्थित प्रत्याशी अंशु विजय हुई हैं। उन्हें 44 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी कमलेश देवी को 21 वोट मिले हैं। इसके अलावा पांच वोट निरस्त हो गए।
बागपत पंचायत क्षेत्र में निर्दलीय सुनीता जीती हैं। उन्हें कुल 46 वोट मिले, जबकि भाजपा की मीनू को 37 वोट मिले हैं।
पिलाना ब्लॉक से अनीश यादव जीते हैं। अनीश यादव लगातार तीसरी बार ब्लॉक प्रमुख बने। उन्होंने अभयवीर यादव को हराया है। अनीश को 42 तो अभयवीर को 39 वोट मिले हैं।
सहारनपुर
नकुड़ पंचायत क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी सुभाष चौधरी को 75 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वन्द्वी मनोज कुमार को सिर्फ 28 मत प्राप्त हुए। भाजपा के सुभाष चौधरी ब्लॉक प्रमुख बन गए हैं।
नागल पंचायत क्षेत्र से भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजना चौधरी विजयी हुईं।
ब्लॉक साढौली कदीम में भाजपा प्रत्याक्षी चौधरी विश्वास को 53 मत मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याक्षी सुमन को 46 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी विजयी हुए।
सरसावा पंचायत क्षेत्र में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ताहिर हसन 70 वोट लेकर विजय हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी सिराज अहमद को 49 वोट मिले। इसके अलावा आठ वोट कैंसिल हो गए और दो बीडीसी मतदान करने नहीं आए।
रामपुर मनिहारान में ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा की गीता रानी ने भाजपा के ही बागी प्रत्याशी डॉ. किरणपाल को सात मतों से शिकस्त देकर अपनी जीत दर्ज की। दो मत निरस्त किए गए, जबकि एक वोट नहीं पड़ी है।
बिजनौर
किरतपुर पंचायत क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अंकित चौधरी 19 वोटों से जीते हुए। अंकित को 53 वोट मिले, दूसरे प्रत्याशी हिमालय को 34 वोट मिले हैं।
धामपुर पंचायत क्षेत्र में भाजपा समर्थित प्रत्याशी क्षमा हेमलता चौहान नौ वोटों से जीतीं। हेमलता को 65 और निर्दलीय प्रत्याशी डॉक्टर कुसुम रघुवंशी को 56 वोट मिले, जबकि तीन वोट कैंसिल हो गए। यहां कुल 124 वोट पड़े।
अफजलगढ़ पंचायत क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार उर्फ बबली को 69 वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी शैलेंद्र चौहान को 41 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी 28 मतों से जीते हैं, जबकि नौ वोट कैंसिल हो गए।
नजीबाबाद से ब्लॉक प्रमुख पद पर निर्दलीय प्रत्याशी तपराज सिंह जीते हैं। भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार को हार का सामना करना पड़ा।
जलीलपुर पंचायत क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जीते। भाजपा प्रत्याशी कुंतेश देवी को 68 वोट मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी रीना धारीवाल को 61 वोट मिले हैं।
बिजनौर में 11 में से 10 ब्लॉक पर भाजपा के ब्लॉक प्रमुख बनना तय।
शनिवार को पांच सीटों पर हुआ चुनाव हुआ। इनमें से चार पर भाजपा प्रत्याशी जीते हैं। इससे पहले छह प्रत्याशी निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
शामली
थानाभवन पंचायत क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी प्रियंका ने जीत दर्ज की।
शामली पंचायत क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी ने जीत हासिल की है।
कांधला में निर्दलीय प्रत्याशी विनोद मालिक जीते हैं।
फतेहपुर
फतेहपुर में 13 बलॉक में 12 पर बीजेपी पर कब्जा, एक वोट के अंतर से एक सीट पर सपा जीती
प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ के कुंडा ब्लॉक में राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल की उम्मीदवार रीता सिंह जीतीं।
हरदोई में 8 में से 5 सीटों पर बीजेपी जीती
हरदोई में 8 में से 5 सीटों पर बीजेपी जीती, तीन पर निर्दलीय, एक सीट पर एसपी को मिली कामयाबी।
लखनऊ में 8 में से 7 ब्लॉक पर बीजेपी का कब्जा
लखनऊ के बीकेटी ब्लॉक से बीजेपी की उषा सिंह ने जीत दर्ज की. उषा सिंह को 87 वोट मिले।
लखनऊ के सरोजनी नगर ब्लॉक में मिली बीजेपी को जीत यहां से पार्टी के उम्मीदवार सुनील कुमार जीते।
लखनऊ के गोसाईगंज ब्लॉक से बीजेपी के विनय कुमार जीते।
बहराइज में भी बीजेपी को कामयाबी, 7 में से 5 ब्लॉक जीते
बहराइज में 7 में से 5 ब्लॉक सीटों पर बीजेपी और दो सीटों पर निर्दलीय जीते।
हमीरपुर
हमीरपुर में बीजेपी ने तीनों ब्लॉक सीटों पर बीजेपी जीती। गोहांड, सरीला और राठ ब्लॉक पर मिली बीजेपी को कामयाबी।
कुशीनगर
कुशीनगर: रोमकोला ब्लॉक से एसपी के दिग्विजय सिंह जीते। दिग्विजय सिंह को 64 वोट मिले।
हरदोई
हरदोई: सुरसा ब्लॉक से बीजेपी के विजयपाल जीते. विजयपाल ने 103 वोट से जीत दर्ज की।
पीलीभीत: 7 में से 5 ब्लॉक पर बीजेपी का कब्जा
पीलीभीत में 7 में से 5 ब्लॉक पर बीजेपी का कब्जा, 2 ब्लॉक पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते।
बरखेड़ा ब्लॉक सीट बीजेपी ने जीती. पार्टी की प्रत्याशी रमादेवी गंगवार ने यहां जीत दर्ज की. एसपी प्रत्याशी रंजना गंगवार को हराया।
जौनपुर
जौनपुर से सिकरारा से बीजेपी से संजय सिंह जीते. वहीं सिरकोनी सीट से पर बीजेपी के वंशराज सिंह जीते।
बलिया
बलिया के हनुमानगंज ब्लॉक सीट से बीजेपी की ऊषा सिंह जीतीं. उन्हें 85 वोट मिले।
इटावा
इटावा: बढ़पुरा ब्लॉक से नतीजा टाई रहा। दोनों प्रत्याशियं को 37-37 वोट मिले थे। टाई होने के बाद पर्ची फिकवा कर हुआ फैसला। टाई मुकाबले के बाद बीजेपी के गणेश राजपूत जीते। इटावा में शिवपाल यादव की प्रसवा पार्टी का जलवा देखने को मिला है, जहां जसवंत नगर, ताखा और बसरेहर ब्लॉक सीटों पर प्रसवा ने किया कब्जा।
बांदा
जनपद के जसपुरा ब्लॉक से राजकुमारी निषाद चुनाव जीती, राजकुमारी को कुल 53 वोटों में 48 मत प्राप्त हुए। जबकि प्रतिद्वंद्वी सपा उम्मीदवार विमला यादव को मिले मात्र 3 वोट जबकि 2 वोट इनवैलिड हो गए।
अम्बेडकरनगर
ब्लॉक प्रमुख पद के 2 सीटों का आया परिणाम, बसखारी विकासखंड में 64 वोट पाकर बीजेपी के संजय सिंह चुनाव जीते। सपा समर्थित संजय मद्धेशिया को 32 मत मिले।
रामनगर विकास खंड से सपा प्रत्याशी विकास यादव की भारी मतो से जीत 70 सपा 42 भाजपा
विकास खंड जहांगीरगंज से भाजपा की करारी हार, सपा प्रत्याशी विनीता ने 42 मत पाकर दर्ज की जीत। बीजेपी प्रत्याशी पुस्पा 36 मत पाकर हारी। रामनगर ब्लॉक से सपा प्रत्याशी विकास यादव 28 वोट से जीते, अन्य ब्लॉकों पर चल रही है मतगणना। कड़ा ब्लॉक में सपा समर्थित उम्मीदवार अनुज यादव की जीत हुई।
कौशांबी
सपा समर्थित उम्मीदवार राम प्रसाद मूरतगंज ब्लॉक प्रमुख बने हैं। भाजपा समर्थित उम्मीदवार शिव मूरत को मिले 18 मत
सरसवा ब्लॉक प्रमुख बने अमर सिंह बने ब्लॉक प्रमुख, निर्दल उम्मीदवार के रूप में मिली सफलता
मुजफ्फरनगर
बुढाना ब्लॉक में विनोद मलिक की मां पाल्लो देवी ने 11 वोट जीत दर्ज की। बीजेपी प्रत्याशी को करारी शिकस्त दी, जिले में कुल 9 ब्लॉक में 8 पर जीती भाजपा, बुढाना ब्लॉक प्रमुख बने विपक्ष के प्रत्याशी, जनपद में पहले दिन ही भाजपा के 4 प्रत्यशियों ने निर्विरोध चुनाव जीत कर परचम लहरा दिया था।
फर्रुखाबाद
मोहम्दाबाद ब्लॉक में निर्दलीय प्रत्याशी अमित दुबे उर्फ़ बब्बन की बड़ी जीत, सपा प्रत्याशी पंकज यादव को 106 बोटो दी करारी शिकस्त
गाजियाबाद
मुरादनगर सीट से पर्ची में जीते बीजेपी प्रत्याशी। दोनों प्रत्याशियो को बराबर वोट मिले थे। गाजियाबाद के चारों ब्लॉक पर बीजेपी जीती।
बस्ती
दो ब्लॉकों पर बीजेपी कैंडिडेट हारे। एक पर सपा, एक पर निर्दल का कब्जा।
रुधौली विधान सभा में निर्दल प्रत्याशी की जीत। निर्दल प्रत्याशी अनूप चैधरी को मिले 51 वोट।
बीजेपी प्रत्याशी रेखा देवी को मिले 11 वोट। दुबौलिया ब्लॉक में सपा प्रत्याशी की जीत।
सपा प्रत्याशी गीता यादव को मिले 37 वोट। बीजेपी प्रत्याशी को मिले 19 वोट।
जिले के 12 ब्लॉक पर निर्विरोध बीजेपी कब्जा।
मऊ
3 सीटों पर निर्दलीय, 3 सीटें बीजेपी जीती, बड़राव ब्लॉक से निर्दलीय पूजा मिश्रा जीतीं, परदहां ब्लॉक से निर्दलीय राजेश कुमार जीते, दोहरीघाट से निर्दलीय राजू राय विजयी घोषित।
मिर्जापुर
मिर्ज़ापुर-जिले में कुल ब्लाक 12, बीजेपी-9 ब्लाक, अपना दल एस 1 ब्लाक, निर्दलीय-2 ब्लॉक
सिटी ब्लॉक से निर्दलीय मनोरमा देवी जीतीं, निर्दलीय मनोरमा देवी को मिले 73 वोट, मझवां से भाजपा प्रत्याशी दिलीप सिंह जीतें, पहाड़ी ब्लॉक से BJP प्रत्याशी इंद्र बहादुर जीते, छानबे ब्लॉक से निर्दलीय सुमन सिंह विजयी, जमालपुर ब्लॉक से BJP प्रत्याशी मंजू सिंह जीतीं।
पिसावां से मिथिलेश भाजपा, कसमंडा से मुन्नी देवी निर्दलीय, परसेंडी से राजेन्द्र पासी भाजपा, सकरन मिथिलेश कुमारी भाजपा
सिधौली में रामबख्श रावत सपा, महमुदबाद मुकेश कुमार सपा, पहला में अजय यादव, मछरेहटा मिथलेश कुमारी भाजपा विजयी
सीतापुर
पिसावां से मिथिलेश भाजपा, कसमंडा से मुन्नी देवी निर्दलीय, परसेंडी से राजेन्द्र पासी भाजपा,
सकरन मिथिलेश कुमारी भाजपा, सिधौली में रामबख्श रावत सपा
महमुदबाद मुकेश कुमार सपा, पहला में अजय यादव, मछरेहटा मिथलेश कुमारी भाजपा विजयी
बलरामपुर
जिले में एक मात्र ब्लॉक हरैया सतघरवा में प्रमुख पद के हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अविरल सिंह ने भाजपा प्रत्याशी गुलाब पाठक को हराया।
रायबरेली
सरेनी ब्लॉक प्रमुख चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी विभा सिंह को 63 मत मिले वहीं भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन सिंह को 25 मत मिले विभा सिंह 38 मतों से विजई हुईं।
एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह के बेटे पीयूष प्रताप सिंह बने हरचंदपुर से ब्लॉक प्रमुख।
हरचंदपुर ब्लॉक प्रमुख के लिए 51 वोट पाकर पीयूष प्रताप सिंह बने विजेता। एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह के बेटे हैं पीयूष प्रताप सिंह। दूसरी उम्मीदवार अशोक कुमारी को 19 वोट मिले।
अयोध्या
जिले में तारुन ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा की सुशीला वर्मा 66 मत पाकर विजयी हुईं जबकि सपा की राजकुमारी वर्मा को 34 मत मिले। एक मत अवैध।
ब्लॉक प्रमुख मयाबाजार चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी उमेश प्रताप सिंह उर्फ कप्तान सिंह 52 मत पाकर विजयी हुए जबकि इनके प्रतिद्वंदी सपा समर्थित प्रत्याशी धर्मवीर वर्मा को 39 मत मिले। एक मत इनवैलिड (अवैध) घोषित किया गया।
हैरिंग्टनगंज ब्लॉक प्रमुख पद पर सपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री आनंद सेन के बेटे अंकुर सेन पांच मत से चुनाव जीत गए हैं।
अमानीगंज के ब्लाक प्रमुख पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीदेवी 5 मतों से विजयी हुई हैं।
भाजपा समर्थित उमेश प्रताप सिंह कप्तान सिंह मयाबाजार ब्लाक प्रमुख बने 13 मतो से धर्मवीर वर्मा को पराजित किया।
जालौन
जालौन की 4 सीटों पर मतगणना हुई पूरी, 2 सीटों पर भाजपा ने किया कब्जा,
1 सीट पर निर्दलीय और एक पर जीती प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, माधौगढ़ ब्लॉक में बीजेपी प्रत्याशी चिंतामन दोहरे ने 1 वोट से जीत की हासिल, 27 वोट पाकर बने ब्लाक प्रमुख, महेबा से प्रगतिशील सपा के प्रत्याशी डॉ. दुर्गेश प्रताप जीते,
भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत पाल को हराया 13 मतों से, डॉ. दुर्गेश को मिले 36, श्रीकांत पाल को 23 मत,
रामपुरा में भाजपा प्रत्याशी ने की जीत हासिल, 24 वोटों से जीता भाजपा प्रत्याशी,
भाजपा के अजीत सिंह को 34, ऋषि को मिले मात्र 10 मत, कुठौंद में निर्दलीय उम्मीदवार प्रेमलता द्विवेदी ने की जीत हासिल,
प्रेमलता को मिले 43 मत, पुष्पा को मिले 24, 2 मत हुए अवैध।
चंदौली
जिले के 5 ब्लाक प्रमुख का चुनाव परिणाम
सदर ब्लाक ..कुल मत- 98, बीजेपी - संजय सिंह 66 मत
सपा - छाया देवी -21 मत
निर्दल - राम प्रताप सिंह - 04
निरस्त - 07
बरहनी ...कुल मत-91
बीजेपी - सुनीता सिंह - 85 मत
सपा - 2
निर्दल - 2
निरस्त - 2
चहनियां ...कुल मत -105,
बीजेपी - अरूण जायसवाल- 80
सपा - अच्छेलाल यादव -23
अवैध- 1
नही पड़ा- 1
सकलडीहा ....कुल मत-130 मत
- मतदान 126
- रिजेक्ट - 04 मत
- बीजेपी - अवधेश सिंह- 117 मत
- सपा - संतोष यादव - 5 मत
नियामताबाद ....कुल मत - 142
सपा - कमला देवी - 100 मत
अपना दल - नीलम - 34
नहीं पड़ा - 01 मत
अवैध - 7
4 भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित...
ब्लाक - धानापुर - अजय सिंह
ब्लाक - नौगढ़ - प्रेमा देवी
ब्लाक - शहाबगंज - गीता देवी
ब्लाक - चकिया - शम्भू नाथ यादव
बस्ती
जिले के 14 ब्लॉकों में 12 पर, बीजेपी का निर्विरोध कब्जा।
रुधौली और दुबौलिया ब्लॉक पर बीजेपी कैंडिडेट की हार।
रुधौली ब्लॉक पर निर्दल प्रत्याशी अनूप चैधरी को मिले 51 वोट।
बीजेपी प्रत्याशी रेखा देवी को मिले 11 वोट।
दुबौलिया ब्लॉक पर सपा प्रत्याशी गीता यादव को मिले 37 वोट।
बीजेपी प्रत्याशी को मिले 19 वोट।
जिले में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन हुआ ब्लॉक प्रमुख का चुनाव।
मुज़फ्फरनगर
पुरकाजी ब्लॉक पर भाजपा की मालती रानी ने जीत दर्ज करते ही विपक्ष ने पक्षपात का आरोप लगाकर किया धरना शुरू।
मैनपुरी
जिले में ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव में 9 सीटो में से 6 पर बीजेपी का कब्जा हो गया है।
जागीर ब्लॉक से मनेश चौहान बीजेपी से चुनाव जीते है।
बेवर ब्लॉक से सतेंद्र बीजेपी से चुनाव जीते है।
किशनी ब्लॉक से सोनम बाल्मीकि बीजेपी से चुनाव जीता है।
कुरावली ब्लॉक से संगीता यादव बीजेपी प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।
करहल ब्लॉक से मीनाक्षी यादव सपा से जीती है।
सुल्तानगंज ब्लॉक से अस्मिता राजपूत निर्दलीय ने जीत दर्ज की है।
हाथरस
जिले के सिकंदराराऊ ब्लॉक पर भाजपा प्रत्याशी अजय प्रताप जादौन और सपा प्रत्याशी सुदामा देवी दोनो के आये 39-39 वोट इस पर जिला प्रशासन
लॉटरी सिस्टम का सहारा लेकर नतीजा निकाला है। इसमें सपा प्रत्याशी सुदामा देवी को जीत मिली है।
- अमरोहा के जोया ब्लाक में मतदान के दौरान कार सवार युवक ने फायरिंग की, दहशत का माहौल

- मुजफ्फरनगर ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बीजेपी व विपक्ष कार्यकर्ताओ में नोकझोंक हुई है। हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने लाठी लेकर खदेड़ लिया

- बाराबंकी में त्रिवेदीगंज ब्लाक में भाजपा और भाजपा के ही बागी प्रत्याशी गुट में मारपीट, पथराव हुआ। पुलिस ने फटकारी लाठी। कुछ देर लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे पर पुलिस ने बंद कराया यातायात।

- लखनऊ के सरोजनी नगर ब्लॉक में चल रहे मतदान में धांधली का आरोप लगाते हुए सपा समर्थकों ने कानपुर रोड पर हंगामा किया।
- इटावा के बढ़पुरा ब्लॉक में मतदान के दौरान फायरिंग हुई और सपा-भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। इस दौरान पुलिस ने भी की फायरिंग।
- अयोध्या के सोहावल ब्लॉक पर दो गुटों में मारपीट। भाजपाइयों ने संदेह के आधार पर एक युवक की पिटाई कर दी। उन्होंने युवक को निर्दल प्रत्याशी विश्वनाथ का समर्थक समझकर पीटा था। पुलिस ने दोनों पक्षों पर हल्का बल प्रयोग कर तितर-बितर किया।
- जिले के आसपुर देवसरा विकासखंड में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के दौरान सपा व पुलिस में भिड़ंत हो गई। सपा समर्थित प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा पथराव के बाद पुलिस ने उन पर काबू पाने के लिए कई राउंड फायर किए जिसके बाद हंगामे के चलते मतदान बाधित हुआ।
- फिरोजाबाद ब्लॉक में मतदान केंद्र के अंदर भाजपा प्रत्याशी द्वारा सपा समर्थक सदस्यों को धमकाने, मारपीट करने और वोट न डालने देने का आरोप है। यह आरोप मतदान केंद्र से बाहर आए सदस्यों ने लगाए हैं। इसके विरोध में सपाइयों ने भाऊ के नगला चौराहे पर नारेबाजी की
बता दें कि गुरुवार को हुए नामांकन दाखिले के दौरान राज्य के कई जिलों में हुए बवाल, तोड़फोड़, मारपीट और फायरिंग की घटनाओं को देखने को मिलीं। ऐसे में राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने सभी तैनात प्रेक्षकों और जिलाधिकारियों को पूरी तरह से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान करवाए जाने के निर्देश दिए हैं।
जानने योग्य है कि राज्य में 825 क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के चुनाव की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ शुरू हुई और शुक्रवार को नामांकन पत्रों की वापसी तय थी। शनिवार को मतदान सुनिश्चित किया गया है। निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि 825 प्रमुख क्षेत्र पंचायत के पदों के लिए कुल 1,718 नामांकन प्राप्त हुए जिनमें 68 नामांकन रद्द होने, 187 उम्मीदवारों द्वारा अपना नामांकन वापस लिए जाने के बाद 1,710 वैध उम्मीदवार पाए गए हैं।

