दो विधान सभा और एक लोक सभा सीट पर कल होगा मतदान, रामपुर में आजम की प्रतिष्ठा दांव पर

punjabkesari.in Sunday, Dec 04, 2022 - 07:17 PM (IST)

रामपुर: उत्तर प्रदेश में एक लोकसभा सीट और दो विधान सभा सीट पर सोमवार यानी कल वोट डाले जाएंगे। सपा, भाजपा, आरएलडी ने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में जमकर प्रचार किया। अब जनता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगी। चुनाव आयोग ने चुनाव के लिए विधानसभा क्षेत्र में 454 बूथ बनाए गए हैं। इसमें सुबह 7 बजे मतदान होगा। इस बार 3.88 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस उपचुनाव में 10 प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन मुकाबला भाजपा और सपा के बीच है। दरअसल, इस सीट पर आजम खान 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी, लेकिन कोर्ट द्वारा सजा सुनाये जाने के बाद आज खान की विधायकी रद्द हो गई।

बता दें कि उपचुनाव के लिए 14 लोगों ने नामांकन किया था। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा उम्मीदवार और पूर्व राज्यमंत्री शिव बहादुर सक्सेना के पुत्र आकाश सक्सेना दूसरी बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वह इसी सीट से इस साल भी चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं आसिम राजा पहली बार मैदान में हैं। हालांकि जून में हुए लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी थे। उनको भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी से हार का सामना करना पड़ा था।

रामपुर विधानसभा सीट एक नजर में 
मतदाता पुरुष -206904
मतदाता महिला -182052
अन्य मतदाता- 38
कुल मतदाता -388994
कुल मतदान केंद्र -166
बूथों की संख्या -454
संवेदनशील मतदान केंद्र- 18


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static