गंगाजल की आस लगाए लोगों का इंतजार खत्म, जीवनी मंडी वाटरवर्क्‍स से आपूर्ति शुरू

punjabkesari.in Wednesday, Jan 22, 2020 - 02:04 PM (IST)

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में गंगाजल की आस लगाए बैठे लोगों का इंतजार आखिरकार बुधवार यानि आज खत्म हो गया। आगरा के जीवनी मंडी वाटरवर्क्‍स से सुबह गंगाजल की आपूर्ति शुरू हो गई। जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से 120 एमएलडी की आपूर्ति होगी। जिसमें 90 एमएलडी गंगाजल और 30 एमएलडी यमुना जल शामिल होगा। वहीं आवश्यकता अनुसार धीरे-धीरे गंगाजल की मात्रा को बढ़ाया जाएगा। फरवरी के पहले सप्ताह से यमुना जल की आपूर्ति को बंद कर दिया जाएगा। जिसके बाद 135 एमएलडी गंगाजल की आपूर्ति शुरू होगी।
PunjabKesari
बता दें कि आगरा के मेयर नवीन जैन ने जीवनी मंडी वाटरवर्क्‍स पर 90 एमएलडी के प्लांट का फीता काटकर उद्घाटन किया। मेयर ने कहा कि अब पुराने शहर को साफ पानी उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही उन्होंने नई पाइप लाइन बिछाने और नई टंकियां बनाने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को जल्द भेजने की बात कही। फिलहाल शहर की प्यास बुझाने के लिए बुलंदशहर से आगरा तक पाइप लाइन बिछाई गई है। शहर को हर दिन 350 एमएलडी गंगाजल मिलेगा जिसमें 144 सिकंदरा और 200 एमएलडी जीवनी मंडी वाटरवर्क्‍स को मिलेगा।
PunjabKesari
आइए जानें कहां-कहां होगी जल की आपूर्ति-
आगरा के जीवनी मंडी रोड, कमलानगर, बल्केश्वर, काला महल, पीपलमंडी, रावतपाड़ा, नामनेर, साईं की तकिया, मंटोला, बालूगंज, ताजगंज, घटिया आजमखां, विजय नगर व उसके आसपास, बेलनगंज, गधापाड़ा, टांस यमुना फेज वन व टू व उसके आसपास के इलाकों में गंगा जल की आपूर्ति होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static