Watch Video: ‘बिग बॉस 19’ के विनर गौरव खन्ना पत्नी आकांक्षा का 2 एक्टर्स संग अतरंगी डांस, लोगों ने किए आपत्तिजनक कमेंट
punjabkesari.in Friday, Feb 06, 2026 - 11:05 AM (IST)
UP Desk: एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला एक बार फिर सोशल मीडिया पर लोगों की आलोचना का सामना कर रही हैं। हाल ही में उनका एक नया डांस वीडियो सामने आया है, जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। ‘बिग बॉस 19’ के विनर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा इन दिनों अपने काम से ज़्यादा विवादों को लेकर चर्चा में हैं।
कई लोगों ने किए भद्दे और आपत्तिजनक कमेंट
गौरव खन्ना की जीत के बाद जश्न के दौरान आकांक्षा के डांस के कुछ वीडियो वायरल हुए थे, जिन पर कई लोगों ने भद्दे और आपत्तिजनक कमेंट किए। इसके बाद उनके एक प्रमोशनल पोस्ट को लेकर आकांक्षा और गौरव के तलाक की अफवाहें भी उड़ने लगीं, हालांकि कपल ने इन खबरों को साफ तौर पर गलत बताया।
अवेज दरबार के साथ डांस वीडियो पर भी हुआ विवाद
हाल ही में आकांक्षा ने को-स्टार अवेज दरबार के साथ एक डांस वीडियो किया था, जिसमें दोनों ने ‘धक धक’ गाने पर परफॉर्म किया। वीडियो के साथ उन्होंने मजाकिया कैप्शन भी लिखा था, “अरिजीत सिंह, टेंशन मत लो… म्यूजिक इंडस्ट्री हम संभाल लेंगे।” इस वीडियो के बाद भी कुछ यूज़र्स ने आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।
को-स्टार्स संग कोजी डांस बना नया विवाद
अब आकांक्षा का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने को-स्टार्स अली हसन और कुंवर अमर के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में उनका कोजी अंदाज़ कुछ लोगों को पसंद नहीं आया। खासकर गौरव खन्ना के कुछ फैंस ने इस पर नाराज़गी जताई।
सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट्स की भरमार
जहां कुछ लोगों ने आकांक्षा के डांस की तारीफ की, वहीं कई यूज़र्स ने उन्हें लेकर बेहद अपमानजनक बातें लिखीं। एक यूज़र ने लिखा, “हम तो बर्दाश्त नहीं करते गौरव भाई।” दूसरे ने लिखा, “जीके इससे कहीं बेहतर डिज़र्व करते हैं।” कुछ लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि आकांक्षा अपने को-स्टार्स के साथ इतनी कंफर्टेबल कैसे हो सकती हैं।

