दारा सिंह चौहान और OP राजभर को योगी मंत्रिमंडल में स्थान देने का रास्ता साफ

punjabkesari.in Monday, Jul 17, 2023 - 08:53 AM (IST)

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट विस्तार से पहले दो भावी मंत्रियों का रास्ता बना लिया गया है। निकट भविष्य में होने जा रहे मंत्रिमंडल विस्तार में सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और सपा छोड़ भाजपा में आ रहे दारा सिंह चौहान को स्थान दिया जाना संभव है। सुभासपा से हुए गठबंधन के समझौते के तहत ओपी राजभर को कैबिनेट मंत्री बनाया जाना है। अहम मंत्रालय भी मिलेगा। इतना हीं नहीं, बेटे अरूण राजभर के भी प्रतिनिधित्व का रास्ता बनाते हुए अगले साल होने वाले विधान परिषद चुनाव में सुभासपा के एक प्रतिनिधि को परिषद में सदस्य बनाया जा सकता है। सोमवार को भाजपा में शामिल होने की औपचारिक घोषणा हो जाएगी।

Dara Singh Chauhan will join BJP tomorrow.

दारा सिंह को भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की पटकथा तैयार
पूर्वांचल के चौहान (नोनिया) वोट बैंक पर मजबूत पकड़ रखने वाले दारा सिंह को भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की पटकथा तैयार है। राज्य मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 52 मंत्री हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट विस्तार में ओपी राजभर और दारा सिंह के अलावा भाजपा के भी एक-दो पूर्व मंत्रियों को फिर से सरकार में स्थान दिया जा सकता है। वहीं आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जातीय संतुलन के लिए एक-दो नए चेहरे इधर, दारा सिंह चौहान के भी भी मंत्रिमंडल में जगह पा सकते हैं।

PunjabKesari

NDA के मुकाबले कोई नहीं: राजभर
राजभर ने भाजपा के साथ गठबंधन करते ही कहा कि उत्तर प्रदेश में अब विपक्ष नहीं रह गया है। जल्द ही पुराने साथी रहे पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी भी उनके साथ गठबंधन में खड़े होंगे। कहा कि इस गठबंधन से राजग को मजबूती मिलेगी। राजभर ने कहा कि पश्चिम उम्र में सैनी समाज के बड़े नेता हैं। लोकसभा चुनाव में एनडीए की लड़ाई अब किसी से नहीं है। योगी के नेतृत्व वाली पहली भाजपा सरकार में आयुष राज्यमंत्री धर्म सिंह सैनी ने 2022 के चुनाव के पूर्व भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static