हम राजनीतिक लोग हैं चुनाव तभी जीतेंगे जब जनता का काम करेंगे: मेनका

punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2020 - 09:11 AM (IST)

सुलतानपुर: उत्तर प्रदेश सुलतानपुर विकास समीक्षा बैठक में भाग लेने आई पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद मेनका गांधी ने पार्टी नेताओं को अपनी जिम्मेदारी के प्रति सजग किया तो वही जनप्रतिनिधियों को भी चेताया। उन्होंने कहा कि चुनाव तभी जीता जा सकता है, जब जनता के लिए अच्छा काम करेंगे।      

उन्होंने कहा‘‘ हम राजनीतिक लोग हैं। हमारा काम हर चुनाव जीतना है। चुनाव तभी जीता जा सकता है जब हम लोगों के लिए अच्छा अच्छा काम करेगें। उन्होंने कहा ‘‘ रविवार को जब मैं सुलतानपुर आई तो देखा पूरा शहर बंद था। आज दिशा मीटिंग में निर्देश दिये हैं कि कोरोना के कारण शहर बंद नही होगा। केवल कोरोना संक्रमण वाले के आसपास के मकानों पर पाबंदी होगी। पूरी गली व शहर में पुलिस की नाकाबंदी नहीं होगी। किसी को कोई पुलिस प्रशासन पेनाल्टी नही लगायेगा। आवश्यक समान लेकर जो ट्रकें लोडिंग अनलोडिंग के लिए शहर में आती है, उस पर पाबंदी नही होगी।

गांधी ने कहा ‘‘ आने वाले दिनों में हम सबको त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पूरी ताकत से जुटकर जीत का परचम फहराना है। इसके लिए सभी दिग्गज नेताओं , पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर जुटकर काम करना होगा। '' उन्होंने कहा कि वह सभी 26 मण्डलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करायेगी। आप बूथ अध्यक्ष के माध्यम से गांव की दिक्कतों व परेशानी की जानकारी, समस्या बताइए हम समाधान करेंगे।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Moulshree Tripathi

Related News

static