सत्ता का सुख भोगने के लिए हम लोग राजनीति नहीं करते, बल्कि देश बनाने के लिए करते हैं: राजनाथ

punjabkesari.in Sunday, Apr 28, 2019 - 11:41 AM (IST)

लखनऊ: लखनऊ लोकसभा सीट से प्रत्याशी गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केवल सरकार बनाकर सत्ता का सुख भोगने के लिए हम लोग राजनीति नहीं करते हैं, बल्कि देश बनाने के लिए राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि 2014 में नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद हमारा देश तेजी से आगे बढ़ा है। भारत को ही नहीं बल्कि सारी दुनिया के लोगों को इस बात एहसास है कि भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। विश्व की जानी मानी एजेन्सियों ने भी यह स्वीकार किया है।

सिंह ने कहा कि 2014 में जब हमने सत्ता संभाली थी तो हमारी आर्थिक स्थिति 11वें नम्बर पर थी अब आज हम छठे नम्बर पर आ गए हैं। शीघ्र ही पांचवें नम्बर पर आ जाएंगे और 2030 तक विकसित देश की श्रेणी में आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं यह दावा तो नहीं करता कि देश से गरीबी समाप्त हो चुकी है, लेकिन 65 वर्षों में जो नही हो सका वह पिछले 5 वर्षों में हमने कर दिखाया।

अमेरिका के जाने माने थिंकटैंक ड्रापिंग इस्टीट्यूट का सर्वे कहता है कि 2014 में जब हमने सरकार बनाई थी तो देश में 14.5 करोड़ लोग गम्भीर गरीबी के संकट में थे लेकिन जब उसने 2019 में सर्वे कराया तो 7.50 करोड़ लोग गम्भीर गरीबी के संकट से ऊपर उठ चुके हैं। अब देश में केवल 5 करोड़ लोग गम्भीर गरीबी के संकट में रह गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static