UP Weather Update: आज 50 से अधिक जिलों में बरसेंगे बादल, गिरेगे ओले...वज्रपात का अलर्ट जारी
punjabkesari.in Saturday, Apr 12, 2025 - 08:05 AM (IST)

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बीते दो दिनों से मौसम में बदलाव हुआ है। पश्चिमी जिलों मे शुक्रवार शाम को तेज हवाएं चलीं और हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन बेमौसम हुई इस बरसात ने किसानों का भारी नुकसान किया। खेतों में खड़ी फसलें खराब हो गई। अभी इस बारिश और आंधी-तूफान से राहत नहीं मिलने वाली। आज यानी शनिवार को भी प्रदेश के 50 से अधिक जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलेगी और कई जिलों में ओले गिरने की भी संभावना है।
बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक, आज राजधानी लखनऊ समेत राज्य के 40 जिलों में वज्रपात और ओलावृष्टि की चेतावनी है। 50 से ज्यादा जिलों बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलेगी। IMD मुताबिक, 40 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेगी। इसके लिए अलर्ट भी जारी किया गया है।
चिलचिलाती गर्मी से मिली राहत
बता दें कि मौसम के मिजाज में अचानक आए बदलाव से राज्य भर में चिलचिलाती गर्मी से लोगों को राहत मिली और दिन के अधिकतम तापमान में औसतन लगभग पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी। राज्य की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम है। हालांकि, फतेहपुर और बांदा में राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक सहारनपुर, मुरादाबाद और हापुड़ समेत कई इलाकों में पिछली रात आकाशीय बिजली गिरी और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई।