1 अप्रैल से शुरू होगा गेहूं खरीद, रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य, पढ़ें पूरी खबर
punjabkesari.in Sunday, Mar 05, 2023 - 02:19 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत 1 अप्रैल से गेहूं को खरीदने की तैयारी में है। इसके लिए जल्द ही घोषणा की जाएगी। यूपी के फूड अधिकारियों की मानें तो इस बार MSP रेट पर करीब 60 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा है। गेहूं को बेचने के लिए विभाग की वेबसाइट पर किसानों को पंजीकृत करना अनिवार्य होगा। एक अधिकारी ने बताया कि किसान स्वयं या साइबर कैफे और सार्वजनिक सुविधा केंद्रों के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
विभाग के अधिकारी ने बताया कि क्रय केंद्र सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होंगे। किसानों की सुविधा के लिए, एक ऑनलाइन टोकन प्रणाली की व्यवस्था की गई है जिसके तहत किसान अपनी सुविधा के अनुसार क्रय केंद्र पर गेहूं की बिक्री के लिए टोकन प्राप्त कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें:- इलाहाबाद HC ने कहा- गौ हत्या करने वाला नर्क में सड़ने लायक, केंद्र सरकार जल्द बनाए कानून
लखनऊ: इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के जस्टिस शमीम अहमद ने गौ हत्या को लेकर अहम टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि हम एक धर्मनिरपेक्ष देश में रह रहे हैं और सभी धर्मों के लिए सम्मान होना चाहिए। हिंदू धर्म में यह विश्वास है कि गाय दैवीय है और प्राकृतिक रूप से लाभकारी है। इसलिए इसकी रक्षा और पूजा की जानी चाहिए। लखनऊ पीठ ने केंद्र सरकार से गाय को ‘संरक्षित राष्ट्रीय पशु’ घोषित करने और गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक कानून बनाने को कहा है।