घर में तेज आवाज में डीजे बजाने से मना किया तो हैवान बना पति, बीमार पत्नी को लगा दी आग

punjabkesari.in Thursday, Aug 10, 2023 - 10:46 PM (IST)

बदायूं: घर में डीजे बजाने से मना करने पर पति इतना गुस्से में आ गया कि उसने पत्नी को बेरहमी से पीट दिया। पत्नी ने विरोध किया तो उसके ऊपर पेट्राल छिड़ककर आग लगा दी। चीख पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। आग बुझाने के बाद महिला को प्राइवेट अस्पताल में आग जमारपीट, धमकाने आदि मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।

शादी के बाद से ही बहन का उत्पीड़न कर रहा किशन लाल
कोतवाली बिसौली क्षेत्र के गांव धरमपुर निवासी भगवान सिंह की बहन यशोदा देवी की शादी लगभग आठ साल पहले थाना बिनावर क्षेत्र के गांव अमानाबाद निवासी किशन लाल के साथ हुई थी। भगवान सिंह का आरोप है कि शादी के बाद से ही किशन लाल उनकी बहन को परेशान करने लगा था। बात-बात पर बहन का उत्पीड़न शुरू कर दिया। मारपीट करके अतिरिक्त दहेज की मांग करता था। मंगलवार की रात लगभग आठ बजे शराब के नशे में धुत किशन लाल अपने घर पर तेज आवाज में डीजे बजा रहा था। यशोदा देवी को बुखार आ रहा था। उन्होंने पति से डीजे बजाने को मना किया। कहा कि उसे बहुत दिक्कत हो रही है। किशन लाल नहीं माना। उसने डीजे की आवाज और बढ़ा दी और पत्नी को गाली देने लगा।

पेट्रोल डालकर लगा दी आग
इसी दौरान किशन लाल घर के भीतर गया और पेट्रोल लाकर यशोदा के ऊपर छिड़क कर आग लगा दी। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर मायका पक्ष पहुंच गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर करने को कहा। परिजन महिला को बरेली ले गए। महिला के भाई भगवान सिंह ने तहरीर दी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static