साली से हुआ प्यार तो पत्नी को दी दर्दनाक मौत...घर में डकैती का षडयंत्र रच पुलिस को गुमराह करता रहा डॉक्टर

punjabkesari.in Sunday, Feb 19, 2023 - 01:06 PM (IST)

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक डॉक्टर ने शादी में बाधा बन रही पत्नी को षडयंत्र रच कर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए डकैती की कहानी सुनाई। यही नहीं खुद पर हमला दिखाने के लिए उसने ब्लेड से अपने आपको कई जगह काट लिया था। बताया जा रहा है कि साली से शादी का विरोध करने पर अपनी पति-पत्नी की ना केवल गला दबाकर बड़ी बेरहमी से हत्या की थी।
PunjabKesari
जानिए क्या है मामला? 
पूरा मामला बरेली के थाना बिथरी पदारथपुर गांव का है। जहां 14 फरवरी की रात डॉक्टर ने रात में मरीज बनकर आए दो डकैतों के ऊपर आरोप लगाते हुए डॉक्टर फारूक आलम ने ना केवल अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाया था, बल्कि अपने ऊपर चाकू से हमले का भी आरोप लगाकर पुलिस को गुमराह किया था। वहीं जब पुलिस को शक हुआ तो डॉक्टर से कड़ाई पूछताछ की। बस फिर क्या था डॉक्टर ने सारा सच उगल दिया।
PunjabKesari
डॉक्टर के अपनी साली से अवैध संबंध 
आरोपी डॉक्टर के कबूलनामें में पुलिस ने बताया कि डॉक्टर फारुख आलम का अपनी साली से अवैध संबंध चल रहे थे। वह शादी करना चाह रहा था। जब इस बात का पता पत्नी को लगा तो उसने विरोध शुरू कर दिया, जिसके चलते डॉक्टर आलम ने फिल्मी स्टाइल में डकैती की घटना को अंजाम देते हुए ना केवल पत्नी की गला दबाकर हत्या की बल्कि अपने ऊपर ब्लेड से काट कर डकैती की घटना दिखाकर पुलिस को गुमराह कर दिया। इस दौरान उसने डकैती का घटना को दिखाने के लिए उसने अपनी पत्नी नसरीन की गला दबाकर हत्या की बल्कि अपने जेवरात गायब करने के साथ घर के सामान को बिखेर कर डकैती की घटना दिखा दी।
PunjabKesari
डकैती की कहानी बताकर पुलिस को किया गुमराह 
डॉक्टर ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद अपने आप को भी चाकू से घायल कर लिया था और घर का सारा सामान जेवर तितर-बितर कर दिया था। पुलिस को सूचना दे दी थी कि दवाई देने के बहाने घर में बदमाश घुस गए हैं। उन्होंने घर में डाका डाल दिया है और उसी वक्त विरोध करने पर मेरी पत्नी की हत्या कर दी है। डकैती की खबर सुनकर बरेली पुलिस में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर बरेली के एसएसपी आईजी डीआईजी समेत आला फोर्स भी पहुंचा था। डॉक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया था डॉक्टर की बातों पर पुलिस को उसी दिन शक हो गया था, लेकिन पुलिस पूरे मामले में उल्टी रही।

पुलिस ने इस हत्याकांड को खुलासे के लिए एक-एक करके जब पूछताछ की तो मामला खुलता चला गया। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम और एसओजी की जांच पड़ताल घर में ही कातिल का इशारा कर रहे थे। ऐसे में इस हत्याकांड का खुलासा करते पुलिस ने कामयाबी हासिल करते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने डॉक्टर के निशानदेही पर छिपाए गए जेवरात ब्लेड इंजेक्शन बरामद किए हैं।

उसकी पत्नी शादी में बाधा बन रही थी, इसलिए कर दी हत्या- आरोपी डॉक्टर 
डॉक्टर ने मीडिया के सामने अपना बयान दिया है। डॉक्टर ने कहा है कि वह अपनी साली से बेहद प्यार करता था। उससे शादी करना चाहता था, लेकिन उसकी पत्नी शादी में बाधा बन रही थी। इसीलिए उसने प्लान किया और पत्नी की हत्या कर दी पुलिस से बचने के लिए उसने घर में डकैती का बहाना कर लिया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static