मैं मिलने गया तो आरिफ से छीन लिया गया सारस, ये लोग पशु-पक्षी के भी हैं दुश्मन : अखिलेश

punjabkesari.in Wednesday, Mar 22, 2023 - 01:59 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बंगाल में करने के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महंगाई तेजी से बढ़ रही है। सरकार महंगाई को लेकर कोई भी कदम नहीं उठा रही है। किसानों की आय को दोगुना करने का वादा किया गया, लेकिन किसान की हालत पहले से भी खराब है।

PunjabKesari

 संविधान को खत्म करना चाहती भाजपा: अखिलेश 
उन्होंने कहा कि किसान को उसके लागत का सही मूल्य नहीं मिल रहा है, बावजूद, बीच, खाद के दाम को सरकार बढ़ा रही है। अखिलेश ने कहा कि आलू  औने- पौने दाम में खरीद रही है, जिससे किसानों का लागत मूल्य भी नहीं निकल पा रहा है। उन्होंने कहा कि दाल, दूध, के दाम को बढ़ा दिया। उसका मुनाफा किसकी जेब में जा रही है क्या सरकार बताएगी। सरकार संविधान को खत्म करना चाहती है। 

समाजवादी पार्टी के लोगों पर दर्ज हो रहा फर्जी मुकदमा 
उन्होंने कहा कि पर्यावरण के लिए भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया है। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों को जानबूझ परेशान किया जा रहा है। आजम खान पर फर्जी मुकदमे समाजवादी होने के नाते दर्ज किया गया है। अखिलेश ने कहा कि आरिफ ने सारस की सेवा की, घायल सारस की किसी ने सुध नहीं ली लेकिन जब आरिफ ने उसी सेवा कर उसे ठीक किया तो उसे वन विभाग की टीम उठा ले गई। 

सरकार के इशारे पर वन विभाग की टीम ने सारस को छीना 
अखिलेश ने कहा कि सिर्फ मेरे मिलने की वजह से सारस को सरकार के इशारे पर वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ा है। उन्होंने कहा कि आरिफ ने उसे बांध कर नहीं रखा था। आजाद होकर आफिर के साथ रहता था, लेकिन सरकार के लोग उसे कैद करके रखे हैं। क्या सरकार बताएगी कि उसे कहा रखा गया है।  उन्होंने कहा कि जो लोग मोर को दाना खिला रहे थे क्या उन पर कोई अधिकारी कार्रवाई करेगा।  उन्होंने कहा कि आरिफ ने सारस की सेवा की जो भाजपा सरकार को पसंद नहीं आया , ये लोग पशु-पक्षी के भी दुश्मन है। भाजपा से यही उम्मीद थी। 

ये भी पढ़ें:- आरिफ के सारस को उठा ले गई वन विभाग की टीम, कुछ दिन पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव ने की थी मुलाकात

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में एक हार्वेस्टर ऑपरेटर और एक सारस (Stork) के बीच अनोखी दोस्ती वन विभाग (Forest Department) के अधिकारियों द्वारा जंगली पक्षी (Wild bird) को ले जाने के बाद आखिरकार खत्म हो गई। डीएफओ, अमेठी, देव नाथ शाह ने कहा कि सारस वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित है और इसलिए इसे कैद में नहीं रखा जा सकता है। अमेठी (Amethi) के जामो विकासखंड के मांडका गांव के 30 वर्षीय मोहम्मद आरिफ फरवरी 2022 में एक खेत में घायल सारस को ढूंढ कर घर ले आया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static