मुख्तार अंसारी के सवाल पर बोले,अखिलेश - जब मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री अपना मुकदमा वापस ले फिर ...

punjabkesari.in Tuesday, Aug 29, 2023 - 06:20 PM (IST)

मऊ: उत्तर प्रदेश की मऊ विधान सभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी प्रचार प्रसार में जुटी है। इसी क्रम में आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बापू इंटर कॉलेज के मैदान में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह के लिए वोटो की की अपील करते हुए चुनावी जनसभा को संबोधित किया। संबोधन के बाद अखिलेश ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया। मुख्तार अंसारी की हत्या और बडे़ अपराधी के सवाल पर कहा कि जो मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री अपना मुकदमा वापस ले ले उससे बड़ा और कौन हो सकता है। 

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी उपचुनाव जीत रही है इसे लेकर भाजपा के उपमुख्यमंत्री घोसी का दौरा कर रहे है। पार्टी के बड़े- बड़े नेता सरकार की उपलब्धियों नहीं गिना रहे है। प्रसाशन को आगे कर के चुनाव जीतना चहते हैं। सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह पर हत्या करने के आरोप पर कहा कि बीजेपी से बड़ा झूठ बोलने वाली कोई पार्टी नहीं हो सकती है। भाजपा के लोग लाल किले से झूठ बोलते हैं। 46- 56 की बता करने वाले लोगों पर अब कोई भरोषा नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जितनी भी घटनाएं हो रही है सब भाजपा अपने लोगों से करा रही है।
 
PunjabKesari

गौरतलब है कि घोसी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए 18 अगस्‍त को नामांकन पत्रों की जांच में कमियां पाये जाने के बाद छह उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों को निरस्‍त कर दिया गया था। घोसी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया था कि घोसी में होने वाले उप चुनाव के लिए कुल दाखिल 17 नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच के दौरान छह नामांकन पत्रों में विभिन्न कमियां पाए जाने के कारण उन्हें निरस्त किया गया। जिन नामांकन पत्रों को निरस्‍त किया गया, उनमें सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के उम्मीदवार अरविंद कुमार राजभर का भी नामांकन पत्र शामिल था।

PunjabKesari

सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी का गठन हाल में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर की अगुवाई वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) से विद्रोह करने वाले महेन्द्र राजभर समेत कई नेताओं ने मिलकर किया है। ओमप्रकाश राजभर 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़े और राज्य की 403 सदस्यीय विधानसभा में छह सीटों पर जीत हासिल की। इस समय वह राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में हैं और उन्होंने घोसी विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को समर्थन दिया है।

 घोसी विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान पांच सितंबर को जबकि वोटों की गिनती आठ सितंबर को होनी है। घोसी सीट 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट से विजयी हुए दारा सिंह चौहान के पिछले महीने भाजपा में शामिल होने और सदस्यता से त्यागपत्र देने के कारण रिक्त हुई है। भाजपा ने उपचुनाव में दारा चौहान को ही अपना उम्मीदवार बनाया है। इस चुनाव में बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है। इस बीच कांग्रेस और वामपंथी दलों ने सपा के सुधाकर सिंह को अपना समर्थन दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static