Love Marriage: पत्नी निकली बेवफा तो पति ने दी जान, ऐसे हुआ लव मैरिज का दर्दनाक अंत

punjabkesari.in Saturday, Apr 13, 2024 - 03:28 PM (IST)

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी है, दरअसल, युवक ने 15 साल पहले लव मैरिज की थी कुछ दिन तक सब कुछ ठीक-ठीक चला, लेकिन बाद में दोनो के बीच तल्खियां बढ़ गई। इसी बीच महिला का दूसरे युवक प्रेम संबंध बन गए। जब इस बात की जानकारी पति को हुई तो इसका विरोध शुरु कर दिया, लेकिन इश्क में पागल महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद पकड़ ली। पीड़ित पति ने अपने सगे सम्बन्धियों की मदद से पंचायत बुलाई, उसके बाद भी बेवफा पत्नी एक न सुनी जिससे आहत पति ने सुसाइड कर ली।

बेटी और बेटे के सिर से उठा पिता का हाथ
जानकारी के मुताबिक मामला जालौन के कोटरा थाना क्षेत्र स्थित सेन नगर का है, जहां पर सुनील व्यास (55) पुत्र रामेश्वर अपने परिवार के साथ नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित गुमनावारा में किराए से रहता था। उसकी रानीपुर में रिश्तेदारी थी। सुनील का यहां आना-जाना था। उसके रिश्तेदार के घर के पास एक युवती रहती थी। लगभग 15 साल पहले उसे युवती से प्यार हो गया। रिश्तेदारों ने विरोध किया तो सुनील ने उसे पाने के लिए डाई पी ली और दबाव में आकर उनकी शादी करा दी गई।

पति से मिल रहे तिरस्कार के बाद महिला ने दूसरे बढ़ाया दोस्ती का हाथ 
मृतक के एक पुत्र 14 साल और 5 साल की पुत्री है। पत्नी का कहना है कि पहले उसके पति शिवाजी नगर के एक व्यक्ति की चार पहिया गाड़ी चलाता था। वह स्वयं मेडिकल कॉलेज के पास एक खाने की दुकान पर महिला के यहां रोटी बनाने जाती है। पति अक्सर शराब पीकर पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट करता था। लगभग दो साल से उनमें झगड़ा बढ़ गया था। पत्नी का कहना है कि घर से मिल रहे तिरस्कार के चलते उसकी एक युवक से दोस्ती हो गई थी और अब वह सुनील के साथ रहना नहीं चाहती थी।

महिला का आरोप शराब के नशे में पति करता था झगड़ा
महिला ने बताया पति आए दिन शराब के नशे में झगड़ा था। इसलिए पिछले 2-3 सप्ताह से वह घर पर नहीं रह रही थी। उसने पति की शिकायत विश्वविद्यालय चौकी में की थी। पुलिस ने दोनो को समझा बुझाकर घर भेज दिया। लेकिन महिला आगे की जिन्दगी पति के साथ नहीं रहना चाहती थी। इस पर पुलिस ने न्यायालय में ले जाने की सलाह दी।

पत्नी के जाने के बाद पति ने दी जान
पुलिस ने बताया थाने से जाने के बाद महिला अपने काम पर चली गई। थोड़ी देर बाद पति ने दुकान मालिक को फोन करके कहा कि वह मुझे बता दे, वह मर रहा है। उसकी रोज-रोज की धमकियों से परेशान हो चुका है। महिला ने उसकी बात को अनसुना कर दी, लेकिन कुछ ही देर बाद पति ने फंदा लगाकर सुसाइड कर ली।  मौत की खबर सुनते ही आस-पास के लोगों की भारी भीड़ लग गई।  पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static