BSP प्रमुख मायावती ने EVM पर साधा निशाना, कहा- जब भी बैलेट पेपर से चुनाव हुआ पार्टी जीती

punjabkesari.in Sunday, Jan 15, 2023 - 04:28 PM (IST)

लखनऊ (अश्वनी कुमार सिंह) : उत्तर प्रदेश कि पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा प्रमुख मायावती ने आज अपने जन्मदिन के मौके पर लखनऊ स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता किया। इस दौरान बसपा प्रमुख ने केंद्र व राज्य कि सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी व उत्तर प्रदेश कि मुख्य विपक्षी पार्टी को जमकर आड़े हाथ लिया। 

PunjabKesari

EVM में गड़बड़ी से हारे चुनाव  
उत्तर प्रदेश कि पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा प्रमुख मायावती ने आज प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि BSP के गठन के बाद से प्रदेश में जब भी चुनाव बैलेट पेपर से चुनाव हुआ है। हर बार पार्टी की सीटें बढ़ी हैं। बहुजन समाज पार्टी  का जनाधार कम नहीं हुआ है वह स्थिर है। EVM से चुनाव के बाद पार्टी का वोट परसेंटेज घट रहा है। जो लोग आज EVM से चुनाव करवा रहे हैं। मुझे लगता कभी न कभी इनका सिस्टम फेल होगा। तमाम लोकतांत्रीक देशों में EVM की धांधली की वजह से बैलेट पेपर से चुनाव हो रहा है। हम 2014, 2017,2019 व 2022 में EVM से चुनाव होने के काारण चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद हारी। जिसके बाद हमारी पार्टी ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) गई।

 

PunjabKesari

GIS- 20203 से कोई फायदा नहीं
बसपा प्रमुख ने उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य कि भाजपा शासित सरकार में हर कोई परेशान हैं। इनकी नीतियां जनविरोधी है। प्रदेश सरकार जिस GIS-2023 का इतना प्रचार प्रसार कर रही है। इससे प्रदेश का कोई फायदा नहीं होने वाला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बताए UP इन्वेस्टर समिट 2018 कराने का कितना फायदा प्रदेश को हुआ। सरकार GIS-2023 के नाम पर राज्य का पैसा लूटा रही है। 

PunjabKesari

सपा पर बोला करारा हमला
एक तरफ बसपा प्रमुख ने जहां सरकार पर हमला बोला वहीं उन्होंने समाजवादी पार्टी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार कि नीतियों के कारण ही प्रदेश में अनुशुचित जातीयों/ जनजातीयों व अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बढ़ें। सपा सरकार में लोग अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं थे। 

PunjabKesari

4 बार रहीं उत्तर प्रदेश कि CM 
आपको बता दे कि बसपा प्रमुख मायावती का जन्म 15 जनवरी 1956 को नई दिल्ली के हिन्दू परिवार में हुआ था। उनके पिता प्रभु दास गौतम बुद्ध नगर में एक डाकघर कर्मचारी थे। मायावती के 6 भाई एवं 2 बहनें हैं। बसपा प्रमुख को बहन जी के नाम से भी जाना जाता है। वह उत्तर प्रदेश की दूसरी व देश कि पहली दलित मुख्यमंत्री है। वह उत्तर प्रदेश कि 4 बार 1995, 1997, 2002 और 2007 में मुख्यमंत्री रह चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prashant Tiwari

Recommended News

Related News

static