प्रेमी के लिए छोड़ा इस्लाम, हिंदू धर्म अपनाकर विष्णु मौर्य से की शादी...अब सता रहा जान को खतरा

punjabkesari.in Monday, Feb 26, 2024 - 01:32 PM (IST)

बरेली न्यूज़: यूपी के बरेली जिले में प्यार के लिए सोनम सिद्दीकी इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाकर विष्णु मौर्य से शादी  की है। अब सोनम को अपने परिजनों से जान को खतरा लग रहा है। जिसके लिए उन्होंने एक वीडियो के माध्यम से  सीएम योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा की गुहार लगाई है। 

PunjabKesari

आपको बता दें कि बरेली की रहने वाली 26 वर्षीया युवती सोनम सिद्दीकी ने प्रेम विवाह करने के लिए इस्लाम धर्म को छोड़कर सनातन धर्म अपनाकर हिंदू बन गई हैं। सनातन धर्म अपनाने के बाद सोनम सिद्दीकी का अब नया नाम लक्ष्मी है। लक्ष्मी ने अपने प्रेमी विष्णु मौर्य से मंदिर में शादी की है। इनकी शादी की तस्वीरें भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लेकिन अब सोनम सिद्दीकी और विष्णु दोनों खौफ में जी रहे हैं। सोनम सिद्दीकी उर्फ लक्ष्मी को अब सता रहा है इस बात का डर शादी के बाद सोनम सिद्दीकी उर्फ लक्ष्मी और उनके पति विष्णु ने वीडियो जारी कर रहा है कि दोनों के ऊपर जान का खतरा है। वो दोनों मौत के खौफ में जी रहे हैं। सोनम सिद्दीकी उर्फ लक्ष्मी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंक्षी योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा मांगी है। सोनम ने अपने परिवार वालों से जान का खतरा बताया है। 

 

 

तीन तलाक और हलाला से परेशान होकर छोड़ा इस्लाम 
धर्म परिवर्तन करने वाली सोनम सिद्दीकी ने कहा कि उन्होंने तीन तलाक और हलाला से परेशान होकर इस्लाम धर्म छोड़ा है। सोनम सिद्दीकी उर्फ लक्ष्मी ने कहा कि उन्होंने सनातन धर्म के तहत सारे रीति-रिवाज अपनाते हुए विष्णु मौर्य के साथ शादी की है। सोनम सिद्दीकी उर्फ लक्ष्मी का कहना है कि उनकी भगवान राम में काफी आस्था है। उन्होंने कहा है कि वह और विष्णु जल्द ही अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जाएंगे।

PunjabKesari

सोनम सिद्दीकी और विष्णु मौर्य की प्रेम कहानी 
हिंदू धर्म अपनाकर लक्ष्मी बनने वाली सोनम सिद्दीकी और विष्णु मौर्य की प्रेम कहानी सोनम सिद्दीकी का कहना है कि वो दोनों एक-दूसरे को पिछले 12 सालों से जानते हैं। उन्होंने बताया कि पहले हमारे बीच सिर्फ दोस्ती थी लेकिन धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर हमने एक साथ जीवन बिताने का फैसला किया। सोनम सिद्दीकी उर्फ लक्ष्मी ने यह भी कहा है कि, उनके घरवालों ने उनका निकाह किसी और के साथ पहले तय कर दिया था। लेकिन उन्हें वो शादी मंजूर नहीं थी। इसलिए उन्होंने धर्म बदलकर विष्णु से शादी की।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Related News

static