हुस्न के जलवे दिखाकर मोबाईल लूटती थी शातिर हसीना, रहिएगा ऐसे हुस्न वालों से सावधान

punjabkesari.in Tuesday, Aug 07, 2018 - 07:00 PM (IST)

गाजियाबादः गाजियाबाद पुलिस ने एक लुटेरी हसीना को गिरफ्तार किया है। पुलिस  के मुताबिक हसीना अपने 2 साथियों के साथ लोगों के मोबाइल लूट लिया करती थी। पिछले डेढ़ साल से यह लड़की अपने साथियों के साथ मोबाइल लूटने की वारदात को अंजाम दे रही है।

हैरानी की बात यह है कि लूट के बाद जब भी लड़की पकड़ी जाती तो एेसा ड्रामा करती जैसे उसके साथ छेड़छाड़ की गई हो। जिस वजह से हमेशा बच जाती।

लड़की का नाम आरती है। यह गाजियाबाद की रहने वाली है। इसको पुलिस ने इसके दो साथियो के साथ गिरफ़्तार किया है। ये तीनो टेम्पो और राह चलते लोगों का मोबाईल छीन लिया करते थे। हालांकि कई बार ये हसीना पकड़ी भी गई, लेकिन लड़की होने का फायदा इसे मिलता रहा। 

पुलिस ने इसके कब्जे से 16 मोबाईल फोन बरामद किए हैं। इसके साथ ही इसके दोनों साथी अकबर और अमन को भी पुलिस ने गिरफ़्तार किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static