देश के लोगों को कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरतः भूपेंद्र चौधरी

punjabkesari.in Saturday, Apr 27, 2024 - 05:32 PM (IST)

बरेली: शनिवार को बरेली में भाजपा ने अपने  मीडिया सेंटर का उदघाटन किया। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मंशा है कि गरीब को गरीब बना रहने दो। वह एसटी,एससी को आरक्षण न देकर एक  विशेष  वर्ग को देने  की बात कर रही है। भाजपा ने हमेशा गरीबों का साथ दिया है। वह गरीब के साथ खड़ी है। उसकी सबसे ज्यादा गरीब कल्याणकारी योजनाओं का गरीबों को लाभ मिला है। देश के लोगों को कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत है। भाजपा ने जो कहा वह पूरा किया। हम सभी को एक बार फिर से पीएम मोदी को प्रधानमंत्री चुनना है। 

PunjabKesari

इंडिया गठबंधन ने मंसूबों पर पानी फेरे जनता 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के एजेंडे में पिछड़ा वर्ग,अनुसूचित जाति और जनजाति का हक छीनकर एक वर्ग विशेष को देना है। ये मजहबी आरक्षण देकर गरीबों, पिछड़ों और अनुसूचित जाति और जनजातियों के हक की लूट करने की मंशा रखते हैं। कर्नाटक में इंडी गठबंधन ने इसकी शुरुआत भी कर दी है। प्रदेश की जनता को इनके मंसूबों को समझना होगा और इनका बोरिया बिस्तर समेट कर इनको घर लौटा देना है। 

PunjabKesari

कांग्रेस-सपा का एक ही एजेंड़ा
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की यूपीए सरकार के समय तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दिसंबर 2006 में नेशनल डेवलपमेंट काउंसिल को संबोधित करते हुए कहा था कि हमें यह सुनिश्चित करने के लिए नवीन योजनाएं बनानी होंगी, जिसमें अल्पसंख्यकों, विशेषकर मुस्लिम अल्पसंख्यकों को विकास के लाभों में समान रूप से साझा करने के लिए सशक्त बनाया जाए और संसाधनों पर उनका पहला दावा होना चाहिए। 2009 में भी तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मुंबई में एक प्रेस वार्ता के दौरान इसी बयान को फिर दोहराया था। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की नीतियां भी इसी एजेंडे को लागू करने की रही हैं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, वन मंत्री डाक्टर अरुण कुमार, महापौर डाक्टर उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static