पति के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पत्नी ने ग्रामीणों संग किया आमरण अनशन

punjabkesari.in Wednesday, Feb 05, 2020 - 05:39 PM (IST)

मऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जहां अपराध पर नियंत्रण की बात करती है,तो वहीं कुछ लोगों को न्याय पाने के लिए के अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ते है। उसके बाद भी न्याय मिलना असंभव है। ऐसा ही मामला मऊ जिले से सामने आया है। जहां पर अपने पति के हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से दुखी महिला ने आमरण अनशन पर बैठ गई हैं।

बता दें मऊ के पकड़ी निवासी शोधन निषाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया था। जिसमें एक महिला और एक पुरुष शामिल है।

 मृतक की पत्नी ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस पैसे लेकर अन्य हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। चांदनी ने बताया कि हमारे पति को 5 लोगों ने मिलकर मारा है। पुलिस ने सिर्फ दो लोगों को गिरफ्तार  किया है। अन्य हत्यारों की गिरफ्तारी पुलिस ने अब तक नहीं किया है। मृतक की पत्नी ने बताया कि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह लगातार अनशन जारी रखेगी ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी प्रदर्शन किया और मांग किया  की जल्द शोधन निषाद के हत्यारों की गिरफ्तारी हो।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static