''अपने ही Porn वीडियो पोर्न साइट पर करता अपलोड...खुद को बताता है ट्रांसजेंडर'', पत्नी ने खोले डॉक्टर पति की घटिया करतूत के राज...
punjabkesari.in Tuesday, May 20, 2025 - 07:31 PM (IST)

संतकबीरनगर : उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले की सीएचसी में तैनात डॉक्टर वरुणेश की पत्नी ने अपने डॉक्टर पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पति अपने सरकारी आवास पर अपनी पॉर्न वीडियोज बनाते हैं और खुद को ट्रांसजेंडर बताकर उन्हें पॉर्न वेबसाइट पर अपलोड करते हैं। वीडियो में वो किसी लड़के के साथ नजर आते हैं। दोनों का चेहरा ढका हुआ रहता है।
महिला और परिजनों के साथ डॉक्टर ने की मारपीट
बकौल पत्नी- जब मुझे इसकी जानकारी हुई तो मैंने इसका विरोध किया। जिसपर पति ने मेरे साथ मारपीट की। जब मैंने ये बात अपने पिता और भाई को बताई तो वो लोग घर आए, मगर पति ने उनके साथ भी मारपीट की और अनाप-शनाप बोलकर भगा दिया।
पुलिस ने डॉक्टर का आवास किया सील
महिला ने इसे लेकर एसपी से शिकायत की है। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक्शन लिया। डॉक्टर पर एफआईआर दर्ज करा दी गई है। जिसके बाद पुलिस ने डॉक्टर के आवास की वीडियोग्राफी कराकर उसे सील कर दिया है और जांच-पड़ताल में जुट गई है। फिलहाल, ये मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।