शर्मनाक! पति कर रहा था सुसाइड, पत्नी बनाती रही लाइव वीडियो
punjabkesari.in Friday, May 16, 2025 - 04:07 PM (IST)

अलीगढ़: यूपी के अलीगढ़ से एक युवक के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। युवक ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकार सुसाइड कर लिया। उसने सुसाइड अपनी पत्नी के सामने किया। हैरान करने वाली बात ये है कि जब युवक सुसाइड कर रहा था तो उसकी पत्नी उसे बचाने की बजाय उसके मरने का वीडियो बनाती रही।
जानिए युवक ने क्यों उठाया खौफनाक कदम
दरअसल, अलीगढ़ के रहने वाले एक युवक अर्जुन ने अपने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। गुरुवार को पत्नी सर्वेश ने ससुराल पक्ष को फोन कर अर्जुन की मृत्यु की जानकारी दी। इस घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने अपनी बहु को इस घटना का जिम्मेदार ठहराया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। अर्जुन के पिता लालूराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अर्जुन मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। करीब 13 वर्ष पहले उसकी शादी सर्वेश से हुई थी, उनके दो बच्चे भी है। लेकिन पिछले कुछ समय से पुत्रवधु सर्वेश का प्रेम-प्रसंग नोएडा निवासी अनिकेत नामक युवक से हो गया।
'पत्नी लगातार करती थी परेशान'
मृतक के पिता ने कहा कि उनकी बहु लगातार उनके बेटे को परेशान करती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बहू सर्वेश लगातार अर्जुन को मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थीं और उसी के कारण अर्जुन तनाव में रहने लगा था। उसने ये भी बताया कि एक महीने पहले उनकी बहु अपने प्रेमी के साथ भाग भी गई थी, लेकिन उसे पुलिस ने बरामद कर लिया था। बेटे की आत्महत्या के लिए बहू जिम्मेदार है। उसे सजा मिलनी चाहिए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अर्जुन की पत्नी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी और जांच की जा रही है।