अयोध्या को दुनिया की सर्वोत्तम नगरी बनाएंगें, इसके विकास में नहीं होगी पैसे की कमीः योगी आदित्यनाथ

punjabkesari.in Monday, Nov 28, 2022 - 09:13 AM (IST)

अयोध्याः 'राम मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या को दुनिया की सर्वोत्तम नगरी बनाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है। अयोध्या आध्यात्मिक नगरी बनने के साथ ही भौतिक संसाधनों की भी उपलब्धता हो, इसी को लेकर केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार की अयोध्या में 30 हजार करोड़ की परियोजनाएं चल रही है। अयोध्या में विकास के लिए पैसे की कमी नहीं होने दी जाएगी।' ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीआईसी मैदान में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

अयोध्या सप्तपुरी में से एक पुरी है
मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या सप्तपुरी में से एक पुरी है। 500 वर्षों का इंतजार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भव्य राम मंदिर का निर्माण भी शुरू हो चुका है। राम मंदिर निर्माण के साथ ही अयोध्या के विकास को लेकर कहीं कोई कमी न रह जाए, इसको लेकर केंद्र व प्रदेश की सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

PunjabKesari

सपा-बसपा पर साधाना निशाना
वहीं पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के पहले बिजली आती ही नहीं थी और अब बिजली जाती ही नहीं है।

15 लाभार्थियों को चाबी चेक व प्रमाण पत्र सौंपा
सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं से 15 लाभार्थियों को चाभी, चेक व प्रमाण पत्र सौंपा। जीआईसी ग्राउंड में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत पांच लाभार्थियों दुर्गेश, जुबैता खातून, रंजो शुक्ला, रीता गौड़ व नीलम को आवास की चाभी सौंपी। इसके साथ पीएम स्वनिधि योजना के तहत पांच लभार्थियों सौरभ गुप्ता, दीपक, विकास यादव, रूपचंद्र व जितेंद्र को प्रमाण पत्र सौंपा गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static