हैंडपंप में उतरा करंट, ताई-भतीजे की मौत: महिला को बचाने की कोशिश में ITI के छात्र की भी गई जान, एक लापरवाही ने निगल लीं दो जिंदगियां
punjabkesari.in Saturday, May 16, 2026 - 12:34 PM (IST)
Shahjahanpur News : शाहजहांपुर जिले के हसनापुर गांव में शुक्रवार को हैंडपंप से पानी निकालते समय करंट लगने से एक महिला और उसके भतीजे की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दीक्षा भंवरे ने बताया कि खुदागंज थानाक्षेत्र के हसनापुर गांव में रन्ना देवी (38) घर के बाहर सरकारी हैंडपंप से पानी लेने गई थी, जैसे ही पानी की मोटर चालू की गई, शॉर्ट सर्किट से हैंडपंप में करंट प्रवाहित हो गया।
भंवरे ने कहा,''जब महिला ने पानी भरने के लिए नल को छुआ, तो वह करंट के संपर्क में आ गई और दर्द से छटपटाने लगी। अपनी चाची को संघर्ष करते देख उसका भतीजा विवेक (19) उसे बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन उसे छूने के बाद वह भी करंट की चपेट में आ गया।'' पुलिस के अनुसार, आसपास मौजूद ग्रामीणों ने चीख-पुकार सुनी और परिवार के सदस्यों को सूचित करने से पहले मोटर बंद कर दी। पुलिस ने बताया कि परिवार दोनों को अस्पताल ले गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है। अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा ने पहली बार सदस्यों के मध्य से एक उत्कृष्ट विधायक को चयन किया है। इस बार संसदीय कार्य मंत्री एवं वित्त मंत्री, सुरेश कुमार खन्ना को उत्कृष्ट विधायक चुना गया है। एक सरकारी बयान के मुताबिक उत्तर प्रदेश विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली के अंतर्गत गठित "उत्कृष्ट विधायक समिति" की बैठक विधानसभा सतीश महाना की अध्यक्षता में विधान भवन में हुई ... पढ़ें पूरी खबर ...

