तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बुआ-भतीजे की मौत

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 03:48 PM (IST)

सीतापुर: जिले के रामपुर कलां क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक और उसकी बुआ की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विशाल पांडेय (19) नामक युवक अपनी बुआ ज्ञानी देवी (60) को महमूदाबाद बाज़ार ले जा रहा था, तभी रास्ते में रामपुर कलां क्षेत्र में बिसवां-महमूदाबाद मार्ग पर उसकी मोटरसाइकिल को किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि विशाल और ज्ञानी देवी को गंभीर रूप से घायल हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। फिलहाल घटना से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाला है। पुलिस ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static