महिला CO ने खोया आपा, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे युवक को जड़ा थप्पड़

punjabkesari.in Tuesday, Mar 30, 2021 - 06:20 PM (IST)

अम्बेडकरनगर: उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर के जिले में एक युवक की आपसी विवाद कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गई थी।  कर दी थी। वहीं हत्या से नाराज लोगों ने सुल्तानपुर- अंबेडकरनगर रास्ते को जाम कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस दौरान भीटी ब्लाक सीओ रुक्मणी वर्मा जाम को खुलवाने को पहुंची थी। परंतु नाराज लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस दौरान महिला सीओ आपा खो दिया और प्रदर्शन कर रहे लोगों से उलझ गई। इतना ही नहीं सीओ सहेबा ने का इतना पारा चढ़ गया कि एक युवक को कई थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद उग्र भीड़ ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं जब न्याय के लिए आम आदमी धरना दे रहा है तो सीओ को उनकी बात सुननी चाहिए न कि उनके हडकाना चाहिए।
 PunjabKesari
जानकारी के मुताबिक मामला अम्बेडकरनगर जिले के महुआ बाजार का बताया जा रहा है जहां आपसी विवाद में शनिवार देर रात राम बाबा बाजार में रहने वाले रमेश की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हमले में उसका बेटा व भाई भी गंभीर रूप से घायल होकर जीवन मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। घटना के बाद सभी आरोपित फरार हैं। पुलिस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।इसकी वजह से आक्रोशित लोगों ने महरुआ बाजार में पहुंचकर अकबरपुर सुल्तानपुर मार्ग को जाम किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static