जमीनी विवाद को लेकर महिलाओं की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल – 2 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य हमलावर अभी भी फरार

punjabkesari.in Tuesday, Sep 30, 2025 - 08:52 AM (IST)

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के बहरिया थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां गंगानगर जोन के फजीलाबाद उर्फ कालूपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जबरदस्त मारपीट हुई, जिसमें महिलाओं को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दंग हैं।

क्या दिखता है वायरल वीडियो में?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, वीडियो 1 मिनट 39 सेकंड का है। एक व्यक्ति लाठी से महिलाओं और उनकी बेटियों पर पूरी ताकत से हमला करता नजर आ रहा है। महिला के गिरते ही बेटियां उसे बचाने दौड़ती हैं, लेकिन उन्हें भी पीटा जाता है। पीछे से कुछ पुरुष और महिलाएं दौड़ते हुए नजर आते हैं, लेकिन कोई रोकने की कोशिश नहीं करता। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जन आक्रोश का कारण बना हुआ है।

पुलिस ने लिया संज्ञान
एसीपी फूलपुर विवेक यादव ने बताया कि यह विवाद कूड़ा करकट आबादी की जमीन पर डालने को लेकर हुआ था। एक ही परिवार के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। पीड़ित पक्ष ने बहरिया थाने में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और 2 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। मुख्य आरोपी अभी फरार है।

मुख्य आरोपी की तलाश जारी
वीडियो में जो व्यक्ति लाठी से महिलाओं की पिटाई कर रहा है, वह अब तक फरार है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। पकड़े गए दोनों आरोपी अब माफी मांगते हुए हाथ जोड़कर गिड़गिड़ा रहे हैं। वे पुलिस से कह रहे हैं कि अब कभी भी महिलाओं पर हाथ नहीं उठाएंगे।

पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई
हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस उनके खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर रही है। जल्द ही दोनों को जेल भेजने की तैयारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static