नाराज प्रेमिका सरेआम प्रेमी पर कर रही थी थप्पड़ों की बारिश! वायरल वीडियो पर यूजर्स निकाल रहे हैं गुस्सा

punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 07:46 PM (IST)

यूपी डेस्क: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती बीच सड़क पर एक युवक को थप्पड़ मारती नजर आ रही है। वीडियो में युवती गुस्से में चिल्लाते हुए कहती सुनाई दे रही है, “बुला ले पुलिस… मैं भी चाहती हूं कि पुलिस आए। मेरे पास तुम्हारे सारे सबूत हैं। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग हैरान दिखाई देते हैं। जब कुछ लोग पुलिस बुलाने की बात करते हैं तो युवती दोबारा कहती है कि वह खुद चाहती है कि पुलिस आए। वीडियो में वह बीच-बचाव करने वालों को भी दखल न देने की चेतावनी देती नजर आती है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो युवक के ही एक साथी ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया, जो अब वायरल होकर चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में दिख रही स्कूटी और अन्य दोपहिया वाहनों के नंबर गुरुग्राम के बताए जा रहे हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि घटना वहीं की हो सकती है। वायरल क्लिप पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग युवती के गुस्से को जायज ठहरा रहे हैं, तो कुछ सार्वजनिक स्थान पर इस तरह के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं।

पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि यदि इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत मिलती है तो जांच शुरू की जा सकती है। फिलहाल वीडियो की सत्यता और घटना की पृष्ठभूमि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे मामलों में अक्सर विवाद बाद में आपसी समझौते से भी सुलझ जाते हैं, लेकिन वायरल वीडियो ने सार्वजनिक व्यवहार और निजता को लेकर बहस छेड़ दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static