ईद-उल-फित्र पर नमाजियों ने अदा की नमाज, अमन और चैन की मांगी दुआ

punjabkesari.in Monday, Mar 31, 2025 - 10:51 AM (IST)

UP News: आज देशभर में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। ईद मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार है। यह त्योहार रमजान के पाक महीने के आखिरी दिन मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत पूरे अवध में ईद मनाई जा रही है। अलग-अलग मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जा रही है और लोग एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दे रहे है।   

महिलाओं ने भी अदा की नमाज 
बता दें कि रविवार को ईद का चांद देखा गया और आज ईद मनाने की घोषणा की गई। यूपी में भी ईद मनाई जा रही है। लखनऊ की अलग-अलग मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जा रही है। ऐशबाग में होने वाली मुख्य नमाज में महिलाओं ने भी नमाज अदा किया। ऐशबाग ईदगाह में इस साल भी ईद की नमाज में शामिल होने के लिए महिलाओं की अलग से व्यवस्था रहेगी। ईदगाह स्थित तैयब हाल में महिलाएं नमाज अदा करेंगी। नमाज पढ़ने का यह कार्यक्रम सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर 11 बजे तक का है। 

काली पट्टी बांधकर पहुंचे नमाजी 
कई जगह वक्फ बिल के विरोध में नमाजी काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करने पहुंचे। कुछ जगह पर पुलिस प्रशासन द्वारा काली पट्टी उतरवाने की भी खबरे है। 

मौलाना ने की अपील 
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल बोर्ड ने ईद के दिन हाथ पर काली पट्टी बांधने का ऐलान किया है, इस ऐलान पर मुसलमान अमल न करें, काली पट्टी न बांधें क्योंकि यह दिन खुशियों का दिन है, काली पट्टी बांधकर खुशी के दिन को गम में ना बदले। अपने देश और परिवार के लिए खुशहाली और तरक्की की दुआ करें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static