Wrestlers Protest: महिला पहलवानों के समर्थन में जा रहे सपा विधायक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जमकर हुआ हंगामा

punjabkesari.in Sunday, May 28, 2023 - 02:42 PM (IST)

मेरठ(आदिल रहमान) Wrestlers Protest: दिल्ली जंतर मंतर पर महिला पहलवानों के समर्थन में प्रदर्शन करने जा रहे मेरठ के सरधना विधानसभा सीट से सपा विधायक अतुल प्रधान को पुलिस ने देर रात से नजरबंद कर लिया था और आज जब सपा विधायक पुलिस को चकमा देकर दिल्ली जाने के लिए निकले तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई।

PunjabKesari

महिला पहलवानों के समर्थन में दिल्ली जा रहे थे सपा विधायक अतुल प्रधान
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस दौरान सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि महिला पहलवानों के समर्थन में दिल्ली जा रहे थे और पुलिस ने उन्हें घर में नजरबंद कर रखा है जो कि गैर कानूनी है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सपा विधायक को नजरबंद किया गया था और सपा विधायक जबरन घर से निकल कर जा रहे थे, जिससे कि माहौल बिगड़ सकता था। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सपा विधायक समेत करीब 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static