Watch: बुराड़ी में यमुना किनारे के खेत पूरी तरह से डूबे, फसलें तबाह
punjabkesari.in Tuesday, Jul 11, 2023 - 07:42 PM (IST)
UP DESK: देश के कई राज्यों के लिए मानसून की बारिश आफत लेकर आई है। पहाड़ी राज्यों से तबाही की भयावह तस्वीरें सामने आ रही हैं। वहीं, मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के चलते नदियों के जलस्तर में इजाफा देखा जा रहा है। भारी बारिश से यमुना नदी के किनारे बसे लोगों के लिए मुसीबत बढ़ती नजर आ रही है।
दिल्ली में यमुना के जलस्तर में इजाफा हो रहा है। पुराने लोहे के पुल के पास यमुना खतरे के निशान से कुछ मीटर ही नीचे बह रही है। बुराड़ी क्षेत्र में यमुना किनारे खेत पूरी तरह से डूब गए हैं जिसके चलते फसलें तबाह हो रही है। किसान मवेशी और सामान लेकर भाग रहे हैं। किसान अपने खेतों को छोड़कर यमुना किनारे बने बांध पर आ गए हैं। लेकिन वहां मोबाइल टॉयलेट की सुविधा महिलाओं के लिए नहीं है और ना ही खाने पीने की व्यवस्था और टेंट अभी तक नहीं लगे हैं। किसान, प्रशासन से भी नाराज़ है। किसानों का कहना है कि उनकी सब झुग्गियां यमुना में बह गई और फसल भी तबाह हो गई।
यमुना का पानी खेतों क्षेत्र में बांध तक पहुंच गया है और खेत पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। वहीं यमुना के पास खेतों में पानी भरने से जहरीले सांप भी निकल रहे हैं इसलिए उनके बच्चों को और मवेशियों को जहरीले सांपों का भी डर सता रहा है।