यति नरसिंहानंद ने दिया विवादित बयान, कहा- तिरंगे की जगह हर घर में लगाएं भगवा झंडा

punjabkesari.in Friday, Aug 12, 2022 - 04:12 PM (IST)

गाजियाबाद: अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले यति नरसिंहानंद सरस्वती ने एक बार फिर तिरंगे को लेकर विवादित बयान दिया है।  उन्होंने कहा कि तिरंगे की जगह हर घर में भगवा फहराए। तिरंगे का घर से बहिष्कार करें। बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आजादी के पर्व पर अमृत महोत्सव के अवसर पर सभी देश वासियों से तिरंगा रैली निकालने की अपील की है। वहीं जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा कि देशवासियों को अपने घरों पर तिरंगे की जगह भगवा फहराया चाहिए। इस दौरान उन्होंने सरकार पर भी तंज कसतें हुए कहा कि मुस्लमानों को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए झंडा बनाने का टेंडर दिया है। जबकि हिन्दुओं को बर्वाद करने का कामा कर रही है। 

गौरतलब है कि नरसिंहानंद का यह कोई पहला विवादित बयान नहीं है। उन्हें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर भी विवादित बयान दे चुके हैं।  इस मामले में पुलिस गाजियाबाद जिले के मसूरी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 153 ए और 505 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती का दो मिनट का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता था कि ‘एक करोड़ हिंदुओं की हत्या के लिए महात्मा गांधी जिम्मेदार थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static