चैत्र नवरात्र की नवमी पर CM Yogi ने किया कन्या पूजन, पांव पखारकर अपने हाथों से कराया भोजन, तस्वीरों में देखें मुख्यमंत्री का खास अंदाज
punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2026 - 05:15 PM (IST)
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने वासंतिक (चैत्र) नवरात्र की नवमी पर शुक्रवार को गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार कन्या पूजन किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर के अन्न क्षेत्र में आयोजित कन्या पूजन अनुष्ठान में दुर्गा स्वरूपा नौ कन्याओं के चरण पखारे, उनका विधि-विधान से पूजन किया, चुनरी ओढ़ाई, आरती उतारी और श्रद्धापूर्वक भोजन कराया।
उन्होंने दक्षिणा और उपहार देकर उनका आशीर्वाद भी लिया। परंपरा के तहत मुख्यमंत्री ने बटुक पूजन भी किया। इस अवसर पर मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ सहित कई संत और मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोग उपस्थित रहे। कन्या पूजन से पहले प्रातःकालीन सत्र में मंदिर के शक्तिपीठ में मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से आराधना भी की गई।
यह भी पढ़ें : LPG संकट के बीच Yogi सरकार अलर्ट! ईंधन का प्लान-B तैयार, ये होगा बड़ा विकल्प, जानिए इसके Rules और Quantity?
लखनऊ : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब आम लोगों की रसोई तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। इसी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने संभावित एलपीजी संकट से निपटने के लिए पहले ही तैयारियां तेज कर दी हैं। सरकार ने वैकल्पिक ईंधन के तौर पर जलावन लकड़ी की व्यवस्था को सक्रिय करने का फैसला लिया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में आम जनता को परेशानी न हो... पढ़ें पूरी खबर ...

