योगी ने दी प्रदेशवासियों को छठ पर्व की बधाई

punjabkesari.in Saturday, Nov 02, 2019 - 10:17 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। शुक्रवार शाम यहां जारी एक सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पर्व लोक आस्था का एक प्रमुख पर्व है। इस पर्व में आत्मिक शुद्धि और निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य की उपासना की जाती है। हमारे देश में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की समृद्ध परम्परा व संस्कृति है। प्रकृति के साथ मानव के जुड़ाव का सन्देश देने वाला छठ पर्व इसी समृद्ध परम्परा का जीवन्त उदाहरण है।

छठ पूजा के माध्यम से सामाजिक समरसता और सौहार्द में वृद्धि होती है। योगी ने सभी जिलाधिकारियों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को छठ पूजन के लिए घाटों की साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static