कुकरैल में नाइट सफारी बनाएगी योगी सरकार, यूपी में इको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड का गठन

punjabkesari.in Wednesday, Jun 26, 2024 - 07:47 PM (IST)

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ के अकबरनगर में कुकरैल नदी पर  बने अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा अब कुकरैल को फिर से नदी बनाना है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सुप्रीम कोर्ट तक हम ने लड़ाई लड़ी है।

PunjabKesari
आज 'इको पर्यटन संवाद' कार्यक्रम में योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड के गठन के पीछे का उद्देश्य है कि टूरिज्म न केवल मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि आर्थिक समृद्धि और एंप्लॉयमेंट जेनरेशन का भी एक सशक्त माध्यम है।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के इको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड और बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान के मध्य सोनभद्र के विकास से संबंधित एमओयू भी हस्ताक्षरित हुआ। साथ ही, इको पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महानुभावों को सम्मानित भी किया।

PunjabKesari

योगी ने कहा कि कुकरैल नदी फिर से बहेगी।  जिसे लोगों ने नाला बना दिया था। यह गोमती की सहायक नदी है इसके संरक्षण की जिम्मेदारी हमारी है।  कुकरैल में हम नाइट सफारी बनाने जा रहे है। 

PunjabKesari

अवैध कब्जा प्रकृति के खतरा है। 8 हजार ज्याद कब्जे को हटाया गया है। इसके लिए माननीय सुप्रीम कोर्ट तक हम लड़ाई लड़े... इस दौरान उन्होंने सोनभद्र सहित पूरे प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई भी दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static