योगी आदित्यनाथ देश के सबसे गैर जिम्मेदार मुख्यमंत्री: राज बब्बर

punjabkesari.in Saturday, May 05, 2018 - 10:44 AM (IST)

लखनऊः कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जहां भयंकर तूफान से भारी तबाही और जन-माल हानि हुई है, वहीं मुख्यमंत्री कर्नाटक में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। वह देश के सबसे गैर जिम्मेदार मुख्यमंत्री हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री अंशकालिक नियुक्ति पर हैं। सरकार का मुख्य कर्तव्य आपदा में लोगों की मदद करना होता है, जबकि यहां मुख्यमंत्री योगी मदद की जगह दूसरे प्रदेश में पार्टी के प्रचार में व्यस्त हैं। कर्नाटक की जनता कैसे विश्वास करेगी कि योगी के कहने से कर्नाटक में सुशासन मिलेगा?

उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता मुख्यमंत्री योगी से सवाल कर रही है कि उसी उप्र मॉडल की बात करने आप कर्नाटक आए हैं, जहां नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार नहीं, सामूहिक बलात्कार होता है। जहां का किसान आत्महत्या के लिए जाना जाता है। जहां सुबह व्यक्ति घर से निकलता है तो शाम तक घर आएगा, निश्चित नहीं होता। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static