राम मंदिर पर बोले योगी- जो कार्य होना है होकर रहेगा, कोई नहीं टाल सकता

punjabkesari.in Sunday, Sep 02, 2018 - 04:52 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर कहा कि जो कार्य होना है होकर ही रहेगा। उसे कोई टाल नहीं सकता है। मंदिर निर्माण की तिथि भगवान राम ही तय करेंगे।

सपा-बसपा गठबंधन पर बोला हमला
मुख्यमंत्री ने सपा-बसपा गठबंधन पर हमलावर होते हुए कहा कि प्रदेश में गठबंधन इसलिए हो रहा है क्योंकि वे भारतीय जनता पार्टी से भयभीत हैं। राजनीतिक स्थिरता से भयभीत हैं। यह देश की पहली सरकार है जिसने सत्ता का केंद्र बिंदु गांव, किसान, मजदूर और महिलाओं को बनाया है। यह बौखलाहट है, जिसमें कहा जा रहा है कि मिलकर चुनाव लड़ेंगे लेकिन नेता का नाम नहीं बता रहे हैं क्योंकि उनके पास कोई नेता ही नहीं है।

मदरसों के सवाल पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इसका आधुनिकीकरण क्यों नही होना चाहिए। वहां के बच्चों को आधुनिक शिक्षा से क्यों वंचित करना चाहते हैं। क्यों उनको मजहबी शिक्षा तक सीमित रखना चाहते हैं? आधुनिक शिक्षा सभी को दी जानी चाहिए। इसी परिपेक्ष्य में हम लोगों ने मदरसो को भी लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static