शादी के लिए नहीं माना परिवार तो इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामने कूदा प्रेमी युगल, हाथ पकड़कर साथ दी जान, क्षत-विक्षत हालत में मिले शव
punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 12:51 PM (IST)
महराजगंज : उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में बुधवार शाम को भागीरथ रेलवे स्टेशन के पास एक युवक और युवती ने एक ट्रेन के सामने कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि नौतनवा थाना क्षेत्र के रहने वाले गोलू कनौजिया और उसकी प्रेमिका ने नौतनवा-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या करने वाले दोनों लोगों की उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि माना जा रहा है कि दोनों के परिवार के लोग उनकी शादी के खिलाफ थे इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया। नौतनवा थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि चश्मदीद लोगों के मुताबिक दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ था और जैसे ही ट्रेन आई, वे उसके सामने कूद गये। अधिकारियों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें : UP STF को बड़ी सफलता! 50 हजार का इनामी शार्पशूटर ढेर, कुख्यात ने निर्यातक से मांगी थी 5 करोड़ की रंगदारी
मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बुधवार देर रात पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के एक संयुक्त अभियान में एक कथित शार्पशूटर आशु उर्फ मोंटी ढेर हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हापुड़ जिले के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के मीरपुर कलां गांव का रहने वाला आशु सिविल लाइंस इलाके में मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गया... पढ़ें पूरी खबर ....

