मां और प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देखा; मासूम बोला- ‘मामा को बता दूंगा…’, दरिंदे ने दे दी रूह कंपा देने वाली मौत

punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2026 - 12:03 PM (IST)

कुशीनगर: यूपी के कुशीनगर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक मां का प्यार उसके मासूम बेटे की मौत का कारण बन गया। तीन दिन पहले 12 साल का एक मासूम अचानक लापता हो गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसकी तलाश की तो उसका शव पुलिस को रविवार की रात झाड़ियों में मिला था। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया। 

अब जानिए पूरा ममला...
जानकारी के अनुसार, 12 साल के बालक राजवीर यादव अपनी मां रीना देवी के साथ गोपालपुर बिरैचा में अपने मामा आदित्य यादव के घर रहता था। तीन दिन पहले वो अचानक घर से गायब हो गया। जिसकी जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।पुलिस को मृतक का शव रविवार की रात देवरिया देहात गांव के पास झाड़ियों में मिला था। इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ की। 

मां के प्रेमी पर हुआ शक
पूछताछ के दौरान पुलिस को मृतक की मां के प्रेमी पर शक हुआ। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने सही जवाब नहीं दिया। जिसके बाद पुलिस का शक और भी बढ़ गया। इसके बाद पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने ही राजवीर यादव की हत्या की है।

क्यों किया मर्डर? 
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक राजवीर यादव ने अपनी मां और उसे (प्रेमी) आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। जिसके बाद आरोपी ने उसे कई तरह क प्रलोभन दिए थे, लेकिन वो अपने मामा को बताने की बात कह रहा था। जिसके बाद उसने राजवीर यादव की हत्या का प्लान बनाया और उसकी हत्या कर दी। 

हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव
आरोपी ने हत्या का प्लान बना लिया था। इसी बीच उसकी मां ने उसे (राजवीर) बाजार कपड़े लेने के लिए भेज दिया। तभी आरोपी आया और उसे अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया। वो उसे किसी सुनसान जगह ले गया। यहां पर गमछे से उसका गला घोंट दिया। उसकी हत्या करने के बाद उसने शव को झाड़ियों के बीच फेंक दिया। मामले का खुलासा करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static