मुजफ्फरनगर में युवक की हत्या कर शव जंगल में फेंका, सिर पर गहरी चोट के निशान, गांव में लाश मिलने से सनसनी
punjabkesari.in Sunday, Feb 15, 2026 - 05:09 PM (IST)
Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मलीरा गांव के जंगल से रविवार को एक युवक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान संदीप (30) के तौर पर हुई है। पुलिस को संदेह है कि उसकी हत्या कहीं और की गई और शव को यहां फेंक दिया गया।
पुलिस अधीक्षक (शहर) सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने पत्रकारों को बताया, "शव के सिर पर चोट के निशान हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है।" प्रजापत ने बताया कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें : UP में टिकट मांगने पर भड़का यात्री, TTE पर किया हमला, दूसरे यात्री का दबाया गला, पुलिसवाले को जड़ा थप्पड़
हाथरस : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक पैसेंजर ट्रेन में टिकट चेकिंग के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नशे में धुत एक यात्री ने टीटीई पर हमला कर दिया। घटना के बाद कोच में काफी देर तक हंगामा चलता रहा, जिसे अन्य यात्रियों और रेलवे स्टाफ ने मिलकर काबू किया। जानकारी के अनुसार, ट्रेन में सफर कर रहा युवक विजित मानोलिया, पुत्र राजेंद्र प्रसाद, निवासी लालकुआं, जिला नैनीताल (उत्तराखंड), बैंगलौर जा रहा था..... पढ़ें पूरी खबर .....

