प्रेम प्रसंग में युवक की गला रेत कर हत्या, परिवार वालों ने गांव के आदमी पर लगाया हत्या का आरोप

punjabkesari.in Monday, Jan 30, 2023 - 02:11 PM (IST)

बांदा (जफर अहमद) : जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में रविवार की रात एक 20 वर्षीय युवक की गला रेंत कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि लड़के का गांव की ही एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिससे लड़की के घर वाले नाराज चल रहे थे। लड़के के परिवार वालों ने गांव के ही रहने वाले एक आदमी पर हत्या का आरोप लगाया हैं। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

PunjabKesari

गांव के लड़की से चल रहा था प्रेम प्रसंग
आपको बता दें कि गिरवा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव के रहने वाले 20 वर्षीय अर्जुन की रविवार रात में सोते समय किसी ने धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। सुबह जब परिजनों को लड़के की हत्या का पता चला तो उन्होंने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम द्वारा नमूने भी लिए गए। वहीं परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है। बताया जा रहा है कि युवक का गांव की ही एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने गांव के ही रहने वाले मुन्ना दुबे पर युवक की हत्या करने का आशंका जताई है।

PunjabKesari

पुलिस बोली जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी
20 वर्षीय लड़के की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़के के परिवार से पूछताछ की और घरवालों के तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर जांच शुरु कर दिया हैं। इस पूरे प्रकरण में बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र ने कहा कि तहरीर मिलते ही  कार्रवाई की जा रही हैं। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी। इसके साथ ही इलाके में किसी भी प्रकार से माहौल खराब न हो इसके लिए पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prashant Tiwari

Recommended News

Related News

static