जब हिंदू युवती कर बैठी मुस्लिम युवक से प्यार तो BJP नेता ने सरेआम बरसाए थप्पड़

punjabkesari.in Thursday, Sep 21, 2017 - 03:46 PM (IST)

अलीगढ़ः अलीगढ़ में इन दिनों एक मामला काफी सुर्खियां बटौर रहा है। जिसमें एक हिंदू युवती पर बीजेपी महिला मोर्चा की नेत्री ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाती नजर आ रही है। उक्त युवती का किसी मुस्लिम लड़के से प्रेम-संबंध चल रहा था, जिन्हें हिंदूवादी संगठन के लोग उठाकर थाने में लेकर आए थे। वहीं वीडियों वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं जोरों पर है।

बता दें गांधी पार्क थाने में लाया गया प्रेमी जोड़ा अलग-अलग समुदाय से है। लड़का मुस्लिम और युवती हिंदू धर्म से है। लड़के की उम्र और लड़की की उम्र में भी काफी अंतर था। जिसके बाद सूचना पर बीजेपी महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष संगीता वार्ष्णेय सहित अन्य लोग आ गए। पुलिस को भी सूचना दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को थाने ले आई जबकि लड़की को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इसी दौरान महिला मोर्चा अध्यक्ष ने लड़की को तमाचे भी मारे जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है।
 

दरअसल दोनों बीती शाम एक दुकान में साथ बैठे पकड़ गए थे। जिन्हें हिंदूवादी संगठन के लोग उठाकर थाने ले आए थे। साथ ही बीजेपी महिला मोर्चा और पुलिस को सूचित कर दिया गया। वहीं मौके पर पहुंची अध्यक्ष साहिबा ने लड़की से जानकारी कर उसके परिजनों को सूचित किया। संगीता ने काफी देर तक लड़की को समझाने की कोशिश की, लेकिन बावजूद इसके वो युवक को अपना प्रेमी मानती रही। गुस्से में आई संगीता ने उसपर जमकर थप्पड़ों की बरसात कर दी।

हैरत की बात है कि थाना में सब कुछ चलता रहा और पुलिस अधिकारी मूक बन देखते रहे। खैर इस वीडियों ने थाने में तो हड़कंप मचा ही दिया है, अब देखना होगा कि प्रशासन कोई कार्रवाई करता है भी या नहीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static