BJP मंडल अध्यक्ष ने की 2 नाबालिग भाइयों की पिटाई, मामला दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Sep 03, 2017 - 12:10 PM (IST)

कानपुरः बीजेपी के नेताओं की गुंडागर्दी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला कानपुर का है। जहां भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने अपने साथियों के साथ मिलकर 2 सगे भाइयों की जमकर पिटाई कर दी। इसके साथ ही दोनों भाइयो को थाने में बंद करा दिया। जब स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया।

बता दें कि बर्रा थाना क्षेत्र के विश्वबैंक डी ब्लाक में रहने वाले संजय श्रीवास्तव ट्रांसपोर्ट नगर में नौकरी कर के अपना परिवार चलाते है l परिवार में पत्नी और 2 बेटे हैं। दोनों सगे भाई क्षेत्र में चल रहे गणेश पंडाल पर कार्यक्रम देखने के लिए गए थे। तभी मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने दोनों नाबालिग भाइयों को पीटना शुरू कर दिया।

पीड़ित ने बताया कि पंडाल के पीछे ले जाकर पंकज ने मुंह पर तमंचा लगा कर फायर किया, लेकिन फायर मिस हो गया। इसके बाद दोनों भाइयो को लाठी डंडे से पीटने लगे और चाकू से कई वार किए। इसके बाद पंकज गुप्ता ने अपने रसूख के बल पर बर्रा चौकी में बंद करा दिया।

वहीं जब थाने में स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू हो गया तो पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया। हंगामे के डर से पुलिस ने पंकज गुप्ता, मनीष अवस्थी, सचिन गुप्ता समेत अज्ञात साथियों पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। वहीं बर्रा एसओ भास्कर मिश्रा का कहना है कि पीड़ितो की तहरीर पर मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static